Kasganj police custody suicide case: (अतुल यादव): उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस टॉर्चर से परेशान होकर थाने में आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई है। वह बीते 6 दिनों से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
3 फरवरी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम से दलित युवक के परिजन काफी नाराज हैं। उधर, जिला क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन ने युवक की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यह पूरा मामला अमापुर कोतवाली का है। यहां गांव रसलुआ सलेहपुर के रहने वाले गौरव को पुलिस ने 3 फरवरी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उस पर किसी लड़की भगाने का आरोप था।
अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया
परिजनों के अनुसार इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और जबरदस्त हवालात में बंद कर दिया। आरोप है पुलिस ने हिरासत में रखने के दौरान युवक को कई दर्दनाक यातनाएं दी। जिससे युवक परेशान हो गया और उसने 9 फरवरी को थाने के बाथरूम में अपने मफलर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जब फंदा लगाते हुए पुलिस ने युवक को देख लिया तो तुरंत उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
युवक के घर के आसपास पुलिस तैनात
इलाज के दौरान 14 फरवरी को युवक ने दमतोड़ दिया। परिजनों ने मामले में आरोपी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। युवक के घर के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इससे पहले जब युवक ने फांसी लगाई थी तो गुस्साए परिजन थाने पहुंच गए थे, जहां उन्होंने जमकर पथराव और हंगामा किया था।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines