मनोज कुमार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से पुलिस पर हमला और मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां 2 समुदायों के बीच लड़ाई हो रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और दोनों समुदायों की लड़ाई में बीच-बचाव करने लगी। इतने में दोनों गुटों की तरफ से पुलिस पर ही हमला बोल दिया गया और उन पर ही ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि, पुलिस ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और दोनों समुदाय के लोगों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया और मामला दर्ज किया।
पुलिस पर ही ईंट और पत्थर से हमला
यह मामला सोरों थाना क्षेत्र के कम्पुर गांव का है। यहां दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों समुदाय ने एक-दूसरे पर खूब ईंट-पत्थर भी बरसाए। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा अपनी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों समुदाय के लोगों को शांत करने में जुट गए। इस बीच लोगों ने पुलिस पर ही ईंट और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लड़ाई करने वाले लोगों पर लाठी चार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 22 जिलों में बढ़ा पारा, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट
सामने आया घटना का वीडियो
इस घटना में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस लोगों को खींचकर ले जाती दिखाई दे रही है। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों के खिलाफ सोरों थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। दोनों समुदायों के बीच यह लड़ाई क्यों और कैसे हुई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
4 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
23 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
23 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines