उत्तर प्रदेश के कासगंज से गैंगरेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की अपने मंगेतर के साथ पिकनिक स्पॉट घूमने गई थी। तभी वहां आठ लड़के आ पहुंचे। इन सभी ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। मामला सामने आने के बाद जब हंगामा मचा तो पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपियों में एक भाजपा नेता भी शामिल है। पुलिस ने आठ लोगों के साथ उस भाजपा नेता को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कासगंज में अपने मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की को देखकर आठ से दस लोगों ने उन्हें घेर लिया और फिर किसी सुनसान जगह पर ले गए। वहां लड़की के मंगेतर को बंधक बना लिया गया और लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इसी दौरान यह खुलासा हुआ कि एक आरोपी भाजपा नेता है।
कौन है अखिलेश प्रताप सिंह?
गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में भाजपा का एक स्थानीय नेता अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ गब्बर भी शामिल है। अखिलेश प्रताप सिंह का एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें उसके नाम के नीचे “युवा भाजपा नेता” लिखा हुआ है। इसके अलावा, अखिलेश प्रताप सिंह की भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
नेताओं के साथ फोटो वायरल
किसी फोटो में वह भाजपा के विधायक के साथ नजर आ रहा है, तो किसी में सांसद के साथ। उसका भाजपा सदस्यता पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके साथ ही भाजपा के चुनाव चिन्ह के साथ उनके कई वीडियो भी सामने आए हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग भाजपा को घेर रहे हैं।
पुलिस बोली-कार्रवाई हो रही
इस मामले को लेकर कासगंज की एसपी ने बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि लड़की अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ और मंगेतर से पैसे भी छीने गए। इस मामले में कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रेणु गौड़ ने कहा कि आरोपी चाहे कितने भी रसूखदार क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया, मैंने पूरी मदद की है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines