Kasganj Accident News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से शनिवार को एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक तालाब में गिर गई। जिले के सीएमओ राजीव अग्रवाल के अनुसार हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। 10 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 4 को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये लोग कादरगंज गंगा घाट जा रहे थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचाव कार्य किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कासगंज के पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह के समय कुछ श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक कार सामने आने से ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण छूट गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली एक तालाब में गिर गई। हादसा होते ही आस-पास मौजूद लोग मदद करने के लिए दौड़े। इस घटना में घायल हुए लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों का तुरंत इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है।
हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। रिपोर्ट्स के अनुसार राहत और बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी श्रद्धालु एटा जिले के रहने वाले थे।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
5 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
15 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
17 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
23 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines