Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर में कावंड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं के आवागमन के दृष्टिगत 14 प्रमुख मार्ग चिन्हित किए गए हैं। जिनमें चिल्ला रेड लाइट से कालिंदी कुंज बॉर्डर, मॉडल टाउन, छिजारसी, तिगरी, शाहबेरी, गाजियाबाद, एनटीपीसी कट, चैना बॉर्डर, चीती बॉर्डर आदि शामिल हैं। इन मार्ग का प्रयोग दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर एवं आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं करेंगे।
32 अधिकारी संभालेंगे व्यवस्था
11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 6 डीसीपी, 8 एडीसीपी, 18 एसीपी स्तर के अधिकारी जोन व सेक्टर में तैनात किए गए है। इसके अलावा 38 इंस्पेक्टर, 371 दारोगा, 773 कांस्टेबल, 103 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। ट्रैफिक को देखते हुए 7 यातायात इंस्पेक्टर, 13 दारोगा व 216 सिपाही व्यवस्था संभालेंगे।
महिला कांवड़ियों के लिए विशेष सुरक्षा
महिला कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त 119 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई है। 16 अस्थायी पुलिस चैकियां स्थापित की गई है। इसमें करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। महिलाओं के लिए विशेष दल भी सड़क पर एक्टिव रहेगा। जो कि हर संभव मदद करेगा।
300 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 300 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 28 क्यूआरटी दल तैयार किए गए है। सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे निगरानी पर रहेंगे। ड्रोन के माध्यम से भी कांवड़ मार्गों की निगरानी की जाएगी। सभी 95 प्रस्तावित कांवड़ शिविरों के संचालकों के साथ बैठक की गई है।
गोताखोर भी रहेंगे तैनात
जल स्रोतों व नहरों पर डूबने की घटनाओं से बचाव हेतु गोताखोरों की तैनाती की गई है। डायल 112 के तहत 76 प्वाइंट्स पर वाहन तैनात किए गए है, इसमें 44 चार पहिया व 32 दोपहिया वाहन होंगे। फायर टेंडर व बाढ़ राहत दल की तीनों जोन में व्यवस्था की गई है। मार्गों पर सांकेतिक चिन्ह व दिशा-निर्देश लगाने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इसको पूरा किया जाएगा।
निर्धारित मार्ग का ही करें प्रयोग
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वह निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें। नियमों का पालन करें एवं किसी भी समस्या की स्थिति में डायल 112 या निकटतम पुलिस चैकी से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में पेंट कंपनी में लगी आग, बाल्टी ब्लास्ट होने से चार वर्कर झुलसे
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines