Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। उम्मीदवार भी अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से एक ऐसे नेता को उम्मीदवार बनाया है, जो साल 2014 में जितने वोट पाकर जीते, लेकिन 2019 में उससे ज्यादा वोट पाकर भी हार गए थे। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो भाजपा नेता?
2014 में कितने मिले थे वोट
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने अमरोहा सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 5,28,880 मत मिले थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हुमैरा अख्तर को 1,58,214 वोटों के अंदर से मात दी थी।
यह भी पढ़ें : Congress Manifesto पर भाजपा का करारा तंज, थाईलैंड-न्यूयार्क की तस्वीरें छापीं
2019 में कितने मिले थे मत
2019 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा सीट पर एकदम उलट रिजल्ट सामने आया था। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। गठबंधन के तहत बसपा ने दानिश अली को उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को पिछले चुनाव से ज्यादा 5,37,834 वोट मिले थे। इसके बाद वे चुनाव हार गए, जबकि बसपा प्रत्याशी दानिश अली ने 601082 वोट पाकर जीत दर्ज की थी।
भाजपा ने इस बार भी जताया विश्वास
अमरोहा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा, लेकिन सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। भाजपा ने तीसरी बार कंवर सिंह तंवर पर विश्वास जताया है, जबकि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने बसपा के निलंबित सांसद दानिश अली को टिकट दिया है। बसपा ने डॉ. मुजाहिद अली को चुनावी मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन को संजीवनी, मुकेश सहनी की VIP को मिलीं तीन सीटें
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कंवर सिंह तंवर
भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया। उनके पास 182 करोड़ 52 लाख 85 हजार रुपये की चल और अचल संपत्ति है। उनके नाम पर एक भी गाड़ी नहीं है, लेकिन एक लाइसेंसी रिवाल्वर जरूर है। साथ ही कंवर सिंह तंवर के पास 81 लाख 6 हजार 585 रुपये की ज्वैलरी भी है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
17 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
17 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
19 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
19 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
21 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
23 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines