kanwadis Attacked Parking Workers : उत्तराखंड के टिहड़ी से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांवड़ियों ने अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने हथियारों से वार कर पार्किंग कर्मियों को लहूलुहान कर दिया, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पहुंची और घायल को एम्स में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकी सेतु पार्किंग में हुआ था विवाद
टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में स्थित जानकी सेतु पार्किंग में यह घटना घटी। कांवड़ियों के भेष में कुछ युवक आए और वे अचानक से पार्किंग कर्मियों पर धारदार हथियारों से वार करने लगे। बताया जा रहा है कि हरियाणा से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जानकी सेतु पार्किंग में आई थी। ट्रॉली में सवार कांवड़ियों का किसी बात को लेकर पार्किंग कर्मी बालम सिंह, अजय, सुभाष और राहुल गुप्ता के साथ विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें : गंगा के तेज बहाव में बहे दिल्ली के युवक-युवती, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
ट्रैक्टर-ट्रॉली से आए थे आरोपी
विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने ट्रॉली से धारदार हथियार निकाला और कर्मचारियों पर हमला बोल दिया, जिसमें बालम सिंह जख्मी हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्स में भर्ती कराया। आरोपी हमला कर मौके से भाग गए थे।
यह भी पढ़ें : ‘देवताओं की झील’ के दर्शन की चाहत में 9 लोगों की मौत, 15,000 फीट पर ‘महातूफान’ में फंस गए ट्रेकर्स
पार्किंग शुल्क को लेकर हुई थी कहासुनी
इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश दी और पांच आरोपियों को दबोच लिया। इसे लेकर थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी हरियाणा के सोनीपत से कांवड़ लेने हरिद्वार आए थे। नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने के बाद जानकी पुल में पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने पार्किंग कर्मियों पर हथियार से हमला कर दिया।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
15 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
17 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
18 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
23 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
23 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines