Kanvar Yatra 2023: मेरठ हाईवे पर शिवभक्तों के बीच अचानक पहुंचे सीएम योगी; बरसाए फूल, देखें Video

Kanvar Yatra 2023, Kanvar Yatra, CM Yogi, CM In Meerut, CM Yogi Video, Up news
विज्ञापन

Kanvar Yatra 2023: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को अचानक मेरठ-सहारनपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा (Kanvar Yatra 2023) के बीच पहुंच गए। इस दौरान सीएम ने मंच से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। जैसे ही शिवभक्तों ने सीएम योगी को अपने बीच में देखा तो उनका जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। सीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीएम की मौजूदगी में सैकड़ों शिवभक्तों से हर हर महादेव के जयघोष लगाए। बताया गया है कि सीएम के पहुंचने से पहुंचे प्रशासन की ओर से हेलिकॉप्टर द्वारा दिन में शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कराई गई थी।

विज्ञापन

वाराणसी में भी बरसाए गए थे शिवभक्तों पर फूल

बता दें कि योगी सरकार की ओर से प्रदेश में कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कराए जाने का आदेश जारी हुआ था। इसी क्रम में वाराणसी के काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव पर भी हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ