खबर की मुख्य बातें:-
- कानपुर में बीते कुछ दिनों की तरह आज भी मौसम गर्म रहने वाला है.
- गर्मी की तपिश सुबह से ही लोगों को परेशान करेगी और दोपहर को पारा बढ़ जाएगा.
- उमस के कारण कानपुर शहर दर्ज तापमान से ज्यादा गर्म महसूस होगा.
- बारिश की संभावना आज भी 0% है.
कानपुर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आज यानी बुधवार का दिन भारी उमस और चिलचिलाती गर्मी के सात शुरू हुआ है. सुबह के समय ही शहर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लेकिन हवा की रफ्तार थमने और भारी नमी के कारण यह ‘रियल फील’ (महसूस होने वाला तापमान) 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, आसमान में धुंध वाली चटक धूप खिली हुई है, जिसने हीट इंडेक्स को 41 डिग्री तक बढ़ा दिया है. लू जैसी स्थिति के बीच हवा की गति 0 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिससे उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इसके साथ ही हवा की शुद्धता (AQI) भी ‘बहुत अस्वास्थ्यकर’ श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Lucknow Weather: लखनऊ में आज गर्मी और उमस का डबल अटैक! बादलों के बावजूद नहीं मिलेगी राहत, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
दोपहर होते-होते 39 डिग्री तक भड़केगी सूरज की आग
AccuWeather के आंकड़ों के अनुसार, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, कानपुर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी. सुबह 10 बजे पारा 33 डिग्री रहेगा, जो दोपहर 12 बजे तक बढ़कर 36 डिग्री और दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. वहीं, शाम 5 बजे के करीब तापमान सबसे ऊंचे स्तर यानी 39 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है. इस दौरान बारिश होने की संभावना बिल्कुल 0 प्रतिशत है. शाम के समय 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की उम्मीद है, लेकिन वे भी गर्म हवाओं जैसे ही महसूस होंग.
शहर को कुछ मिल सकेगा आराम
कानपुर के स्थानीय निवासियों को इस चिपचिपी गर्मी से राहत पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र में आ रहे बदलावों के कारण आने वाले एक-दो दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. हालांकि, जब तक गरज-चमक के साथ तेज बौछारें नहीं पड़तीं, तब तक हवा में घुली यह उमस लोगों को ऐसे ही परेशान करती रहेगी. IMD के मुताबिक, जून के आखिरी दिनों में स्थानीय स्तर पर मौसम करवट ले सकता है और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी तापमान को दो से तीन डिग्री तक नीचे ला सकती है.
यूपी में कब आएगा मानसून
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान जनता के लिए राहत भरी सबसे बड़ी खबर मानसून को लेकर आई है. मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि देश के अन्य हिस्सों में सुस्त पड़ा मानसून अब दोबारा रफ्तार पकड़ रहा है और इसका लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 28 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते राज्य में दस्तक दे सकता है. यह मानसूनी हवाएं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार को पार करते हुए यूपी की सीमा में प्रवेश करेंगी. सबसे पहले सोनभद्र, बलिया और गोरखपुर के क्षेत्रों में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके तुरंत बाद, 29 जून से मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए कानपुर सहित पूरे प्रदेश फैल जाएगी.
यह भी पढ़ें: जहां पहली बार नजरें मिलीं, वहीं थम गईं सांसें! लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की मौत;
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
9 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
12 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
12 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
22 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
22 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
23 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines