Kanpur Weather Update: कानपुर में गर्मी का सितम जारी, आज 38°C तक पहुंचेगा पारा; जानिए कब मानसून दे सकता है दस्तक

Aaj Kaisa Rahega Kanpur Ka Mausam: भारत के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है और लोगों को गर्मी से राहत देने का काम कर रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश के लोग अभी भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं, खासकर कानपुर के लोग. आइए जानते हैं आज पूरे दिन कानपुर शहर का मौसम कैसा रहने वाला है और बारिश कब होगी.

Kanpur Weather Update

कानपुर में आज कैसा रहेगा मौसम. 25 जून 2026 (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • कानपुर में आज भी मौसम गर्म रहने वाला है, जिससे लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
  • सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा है, जो दोपहर में और बढ़ सकता है.
  • ताजा आंकड़े बताते हैं कि शहर में उमस के कारण दर्ज तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस होगी.
  • उत्तर प्रदेश में 29 जून से संभावना है कि मानसून प्रवेश करेगा.

कानपुर में गुरुवार को भी मौसम लोगों परेशान करता नजर आ रहा है. सुबह से ही धूप और उमस ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम के ताजा अपडेट के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन नमी और गर्म हवाओं के असर से यह 42 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है. AccuWeather के आंकड़ों के अनुसार, दिन बढ़ने के साथ गर्मी और तेज होगी और दोपहर बाद तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, हवा की रफ्तार बहुत तेज नहीं है, इसलिए उमस का असर ज्यादा महसूस हो रहा है. ऐसे मौसम में बाहर निकलने वाले लोगों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दफ्तर जाने वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा गर्मी

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज के घंटेवार पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 11 बजे से तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच यह 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा. सबसे ज्यादा गर्मी दोपहर 3 बजे से 5 बजे के बीच पड़ने की संभावना है, जब तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. वहीं, शाम 6 बजे के बाद पारे में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन उमस बनी रह सकती है, जिस वजह से गर्मी से राहत की उम्मीद कम है. साथ ही, आज भी दिनभर बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है. ऐसे में लोगों को गर्मी और लू जैसे हालात से बचने के लिए धूप में निकलने से पहले जरूरी सावधानियां बरतनी होंगी.

विज्ञापन

कानपुर के लिए राहत की खबर

भीषण गर्मी से परेशान कानपुरवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि मानसून अब शहर के काफी करीब पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश की संभावना है, जबकि कानपुर और आसपास के दक्षिणी जिलों में इसकी शुरुआती गतिविधियां पहले ही दिखने लगी हैं. बुधवार को हुई प्री-मानसून बारिश को भी इसी बदलाव का संकेत माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम तंत्र में बन रही ट्रफ रेखा प्रदेश के करीब पहुंच रही है, जिसकी वजह से अगले 24 से 48 घंटों में बादल बढ़ सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ