उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में आज सुबह से ही मौसम के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं. अगर आप आज किसी जरूरी काम से बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो जरा संभलकर प्लान बनाएं. AccuWeather के आंकड़ों के अनुसार, शहर में दोपहर के समय तापमान 36°C से 40°C के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, लेकिन हवा में मौजूद नमी की वजह से गर्मी की तपिश ‘रीयल फील’ (RealFeel) के मामले में 40°C से भी ऊपर का अहसास करा रही है, यानी सिर्फ आंकड़ कम दिखाई दे सकते हैं, लेकिन महसूस उससे ज्यादा होगा. वहीं, आसमान में हल्की धुंध के साथ तीखी धूप खिली हुई है और बारिश के कोई आसार नहीं है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ मौसम अपडेट: आज बादलों की लुकाछिपी के बीच सताएगी उमस, जानिए कितना रहेगा शहर का तापमान
दोपहर से शाम तक क्या गर्मी से मिलेगी राहत?
अगर आप सोच रहे हैं कि आज दोपहर या शाम को बारिश की कोई बूंद आपको राहत देगी, तो मौसम के आंकड़े आपके दुख को और बढ़ा सकते हैं. पूर्वानुमान है कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पारा 38°C से सीधे 40°C तक पहुंचने वाला है. इस दौरान बारिश की संभावना बिल्कुल शून्य (0%) प्रतिशत है. यानी चिलचिलाती धूप और उमस मिलकर लोगों को जमकर पसीना बहाने पर मजबूर करेंगी. हालांकि, शाम 5 बजे के बाद सूरज ढलने के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की जाएगी.
आंकड़े बताते हैं कि, शाम 6 बजे पारा घटकर 34°C और रात 8 बजे तक 31°C तक आ जाएगा, जिससे रात के समय थोड़ी राहत महसूस हो सकती है. लेकिन दिनभर की झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए फिलहाल रात को भी ज्यादा आराम नहीं मिलेगा.
यूपी में मानसून की एंट्री पर लगा ब्रेक!
कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश के लोग जिस मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसे लेकर मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट दिया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लोगों को मानसून के लिए अभी थोड़ा और लंबा इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल, हरियाणा के पास बने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक फैली कम दबाव की लाइन के कारण पिछले दिनों जो बारिश और तेज हवाओं का दौर चल रहा था, वह सिस्टम अब कमजोर हो चुका है. हवा में नमी कम हो रही है और धूप के तेवर और कड़े होने वाले हैं. मौसम विभाग का साफ कहना है कि राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए फिलहाल परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल नहीं हैं, जिसका मतलब साफ है कि आने वाले कुछ दिनों तक इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं और गर्मी और लोगों को परेशान करेगी.
यह भी पढ़ें: Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News Live: कानपुर को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, दिनभर
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines