कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मीनोचा की हत्या की जांच में नया मोड़ आया है. पुलिस के मुताबिक, उनके बेटे सुब्रत मीनोचा ने पूछताछ में पिता की हत्या की जिम्मेदारी ली है. सुब्रत ने दावा किया कि उसकी पत्नी शालू मीनोचा का हत्या में कोई रोल नहीं था. हालांकि पुलिस ने शालू को क्लीन चिट नहीं दी है और उसकी भूमिका की जांच जारी है. पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम ने भी अपना बयान बदला है. उसने बताया कि सुब्रत ने उसे हत्या के लिए कहा था और पकड़े जाने पर शालू का नाम लेने को कहा था. पुलिस अब सुब्रत, शालू और विशाल के बयानों को कॉल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों से मिला रही है.
पूछताछ में सुब्रत ने बदला बयान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुब्रत ने शुरुआत में शालू पर आरोप लगाया था, लेकिन गिरफ्तारी की आशंका बढ़ने पर उसने अपना बयान बदल दिया. उसने कहा कि शालू की वजह से वह इस मामले में फंस गई और इसलिए उसने हत्या की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया. पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की. विशाल के नए बयान के मुताबिक, हत्या को ऐसा दिखाने की योजना थी कि विनीत की मौत स्वाभाविक लगे. उसने दावा किया कि हत्या वाले दिन सुब्रत ने उसे करीब छह बार फोन किया था. विशाल का कहना है कि कमरे में विनीत ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगा, जिसके बाद उसने चाकू से हमला कर दिया. इन दावों की पुलिस जांच कर रही है.
प्रॉपर्टी और कर्ज का एंगल भी जांच में
पुलिस यह भी देख रही है कि पैसे, प्रॉपर्टी और पारिवारिक विवाद का हत्या से कोई संबंध था या नहीं. पुलिस के मुताबिक, सुब्रत पर 20 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज था. उसके पिता ने जून में ऑफिस का सामान बिना बताए बेचने और पैसे अपने पास रखने को लेकर उसे डांटा भी था. पुलिस 2022 में बनाई गई विनीत की वसीयत की भी जांच कर रही है. इसमें उनकी संपत्ति पत्नी पुनीता, बेटे सुब्रत और बेटी शुभानी के नाम थी.
सुब्रत और विशाल के बीच 258 कॉल
जांच में सबसे अहम कड़ियों में से एक सुब्रत और विशाल के बीच हुई करीब 258 फोन कॉल हैं. इसके मुकाबले विशाल और शालू के बीच करीब 28 कॉल सामने आई हैं. विशाल ने हत्या से दो दिन पहले नया SIM लिया था और उससे किए गए पांच कॉल सिर्फ सुब्रत के नंबर पर गए थे. पुलिस ने सुब्रत, शालू और विशाल से जुड़े सात मोबाइल नंबरों का कॉल रिकॉर्ड भी हासिल किया है. जांच अधिकारी इन कॉल्स के समय और दूसरे सबूतों को हत्या की घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं.
घर का CCTV भी जांच के घेरे में
सुब्रत के घर का CCTV सिस्टम भी पुलिस की जांच में है. पुलिस के मुताबिक, कैमरे 22 जुलाई से बंद थे. यह तकनीकी खराबी थी या जानबूझकर CCTV बंद किया गया था, इसकी अभी जांच चल रही है.
5 सितंबर को हुई थी विनीत की हत्या
5 सितंबर की रात विनीत मीनोचा की कानपुर स्थित घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. उस समय सुब्रत और शालू घर से बाहर पार्टी में गए थे. पुलिस ने बाद में पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार किया. पहले शालू पर हत्या की साजिश रचने और दोनों को सुपारी देने का आरोप लगाया गया था. पुलिस की टाइमलाइन के मुताबिक, सुब्रत और शालू रात करीब 9 बजे घर से निकले, जबकि करीब 45 मिनट बाद विशाल और दूसरा आरोपी विनीत के घर पहुंचे. इसके बाद सुब्रत और शालू करीब 10 बजे Cosmos Inn पहुंचे और विनीत करीब 11 बजे घर में दाखिल हुए. अब पुलिस इन गतिविधियों को सुब्रत के कबूलनामे, कॉल रिकॉर्ड और बाकी सबूतों से मिलाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ रही है.
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
48 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
15 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
17 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines