उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी में ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट कैसे और क्यों हुआ है, इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में की लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास खिलौने के बाजार हैं, यहां खड़ी स्कूटी में ब्लास्ट हुआ है. धमाकों पर पुलिस कमीशनर का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि ये पटाखे अवैध तरीके से लाए गए थे. इसको लेकर अभी और जांच होनी बाकी है.
पुलिस के अनुसार, इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. स्कूटी के नंबर मिल गए हैं, फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, गहनता से जांच की जा रही है.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया कि मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार इलाके में आज दो स्कूटर खड़े थे, जिसमें विस्फोट हो गया. यह घटना शाम करीब 7:15 बजे हुई, कुल 6 लोग घायल हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है. सभी का इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर हैं. हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और हम जांच कर रहे हैं कि इसका कारण क्या हो सकता है. हमने स्कूटर का पता लगा लिया है और उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी. उसमें सवार थे. ये हादसा है या साजिश ये तो बाद में ही पता चलेगा.
फिलहाल जांच कर रही टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर स्कूटी में ब्लास्ट क्यों और कैसे हुआ है? जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच के लिए राजधानी लखनऊ में NIA की टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई है.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बाप-बेटे-बहु और पोते को आजीवन कारावास, जानें क्या है कारण ?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक जोरदार विस्फोट हुआ जिससे बाजार में हड़कंप मच गया. विस्फोट से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही घरों को भी नुकसान पहुंचा है. कुछ घरों की खिड़कियां भी टूट गईं हैं. फोरेंसिक टीम घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आखिर ब्लास्ट हुआ क्यों?
पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पता चला है कि स्कूटी में अवैध पटाखे लगाए गए थे. स्कूटी में अवैध पटाखे रखे गए थे. अब NIA और पुलिस की टीम इस धमाके की वजह की जांच में लगी हुई है.
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
51 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines