---विज्ञापन---

‘यूपी में फिर लुटेरी दुल्हन’…वाशरूम जाने के बहाने जेवरात लेकर भागी, एक कॉल बनी युवक की मुसीबत

Kanpur Robber Bride Case: यूपी में एक और लुटेरी दुल्हन सामने आई है। ये महिला इतनी शातिर निकली कि पीड़ित को जरा भी भनक नहीं लगने दी। ठगी करने के बाद भी ठगी करती रही। युवक को आभास नहीं हुआ। इसके बाद उसके साथ मंदिर में शादी करने भी आई। इससे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर रुपये ले लिए। बाद में किसी तरह फुर्र हो गई।

---विज्ञापन---

UP Fake Marriage Bureau: उत्तर प्रदेश में एक और लुटेरी दुल्हन सामने आई है। जो शादी के नाम पर एक युवक को चूना लगा गई। आरोपी महिला ने पहले शादी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2500 रुपये लिए। बाद में एक लाख 10 हजार और जमा करवा लिए। आरोपी महिला का नाम प्रिया वर्मा बताया जा रहा है। जो शादी के बाद कानपुर के बारादेवी मंदिर से फुर्र हो गई। दुल्हन सभी जेवरात लेकर वाशरूम जाने के बहाने वहां से भाग गई। पीड़ित ने डीसीपी कार्यालय में शिकायत की है। डीसीपी रविंद्र कुमार ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

झांसी के रहने वाले ट्रक चालक से ठगी की गई है। ऐरच एरिया के गांव नेकेरा के रहने वाले खलक सिंह ने बताया कि इस साल जनवरी में किसी रूबी सिंह नाम की महिला का फोन आया था। जिसने मैरिज ब्यूरो संचालक बताकर उसकी शादी करवाने की बात कही। रूबी सिंह ने उससे 25 रुपये ई-वॉलेट के जरिए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में महिला ने जरूरी कागजात बनवाने के नाम पर 70 हजार रुपये और ले लिए। फिर उसको कुछ लड़कियों की फोटो दिखाई गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:दिल्ली को दहलाने की धमकी के पीछे कहीं IS तो नहीं? पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

आरोपी महिला ने उसकी एक युवती से फोन पर बात करवाई। जिसके बाद उसने भी युवती के कई बार वीडियो कॉल पर बात की। उसे जरा भी आभास ठगी का नहीं हुआ। बाद में दोनों की शादी के लिए 10 अप्रैल का दिन निर्धारित हुआ। वह अपनी मां के साथ जूही के बारादेवी मंदिर आया था। यहां वह महिला 5 साल के बच्चे के साथ मिली।

---विज्ञापन---

अब मैरिज ब्यूरो वाली महिला का फोन बंद

युवक ने आरोप लगाया कि उसकी मां ने महिला को सवा लाख के जेवर और साड़ी के साथ कैश भी यहां दिया। युवती ने मंदिर में उससे शादी भी की। बाद में वहां से वाशरूम जाने की बात कह फुर्र हो गई। फोन करने पर पहले तो बर्रा स्थित विश्वबैंक के घर से विदा होने का बहाना बनाया। लेकिन 21 अप्रैल को कॉल करने पर उसके साथ अभद्रता की। अब उसका सुराग नहीं है। मैरिज ब्यूरो वाली महिला का भी फोन बंद आ रहा है।

First published on: May 01, 2024 08:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola