4 काॅलेज स्टूडेंट समेत 5 की मौत, दरवाजे-छत काट कर निकाले शव, कानपुर में भीषण सड़क हादसा

UP Kanpur Road Accident: यूपी के कानपुर में ट्रक और बस की टक्कर में 4 काॅलेज स्टूडेंट समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सभी काॅलेज स्टूडेंट काॅलेज जा रहे थे, इससे पहले ही ये हादसा हो गया।

UP Kanpur Horrific Road Accident

UP Kanpur Horrific Road Accident

Kanpur Road Accident: उत्तरप्रदेश के कानपुर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्पीड से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 4 छात्रों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भौंती बाइपास के पास हुआ। मरने वालों में दो छात्र-छात्राएं और एक ड्राइवर है। हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना के बाद सभी के शव कार में ही फंस गए। इसके बाद कार के दरवाजे और छत काटकर शव बाहर निकाले गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे चल रहे दूसरे ट्रक से जा टकराई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को साइड में करवाकर हाईवे को सुचारू करवाया। पुलिस ने कट्टर मशीनों ने कार की छत और दरवाजे काटे और फिर पांचों मृतकों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर 15 किमी. लंबा जाम लग गया। पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी छात्र काॅलेज जा रहे थे। इससे पहले ही यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

डीसीपी ने क्या कहा?

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर-दिल्ली हाईवे पर सचेंडी थाना क्षेत्र मंें एक्सीडेंट हो गया। ट्रक ने पीछे चल रही कार को इतनी जोर से टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़े। मृतकों में बीटेक फर्स्ट ईयर कम्प्यूटर साइंस की छात्रा आयुषी पटेल, फोर्थ ईयर का छात्र प्रतीक सिंह, र्थ ईयर का छात्र सतीश और थर्ड ईयर की छात्रा गरिमा त्रिपाठी शामिल हैं। हादसे की सूचना मृतकों के घर वालों को दे दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ