Kanpur One-Sided Love Side Effect: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक तरफा प्यार के पागलपन का एक अखोना मामला सामने आया है। कानपुर के सैनपारा में स्थित एक गोदाम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लड़की ने गोदाम के मालिक पर चाकुयों से हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की माने तो आरोपी लड़की नशे में थी और बार- बार कह रही थी कि अगर तुम मेरे नहीं हुए तो मैं तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
अस्पताल में भर्ती हुआ पीड़ित
बताया जा रहा है कि ये घटना सैनपारा के यशोदा नगर की है। पीड़ित गोदाम के मालिक का नाम मीनाल गुप्ता बताया जा रहा है। लड़की के हमले से मीनाल गुप्ता और उनका एक मजदूर घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने लड़की को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के PET एग्जाम को लेकर ताजा अपडेट, लड़कियों को इस बार भी फॉलो करने पड़ सकते हैं 3 नियम
गोदाम मालिक को दिल दे बैठी लड़की
पुलिस ने बताया कि मीनाल गुप्ता ड्राई फ्रूट का कारोबारी है। यशोदा नगर में मीनाल गुप्ता ने अपना एक ड्राई फ्रूट गोदाम खोला था, जहां पर वो अक्सर बैठा रहता था। इस दौरान इलाके की एक लड़की का दिल उस पर आ गया। लड़की हमेशा उसे आते-जाते हुए रोक-टोक करती रहती थी, लेकिन मीनाल गुप्ता उस पर ज्यादा ध्यान न देते हुए नजरअंदाज करके आगे चला जाता था। इसके बाद भी लड़की को युवक से प्यार हो गया।
लड़की ने किया प्यार का इजहार
बताया जा रहा है कि लड़की ने युवक के सामने कई बार अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन मीनाल ने हमेशा उसे मना कर दिया था। मीनाल के बार- बार मना करने के बाद लड़की को गुस्सा आ गया और नशे की हालत में मीनाल के गोदाम पर पहुंच गई। यहां लड़की ने पहले तो कई लोगों के सामने खूब हंगामा किया। उसके बाद गोदाम के मालिक मीनाल का हाथ पकड़ कर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित मीनाल ने लड़की के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines