Live Updates
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में चला अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर
कानपुर के कल्याणपुर नगर निगम अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद कल्याणपुर क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया है. अभियान के दौरान कुछ दुकानों पर कार्रवाई किए जाने और अन्य को छोड़ दिए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं. साथ ही, कई लोगों ने क्षेत्रीय पार्षदों पर पैसे लेकर फुटपाथ और सड़क किनारे दुकानें लगवाने के आरोप भी लगाए हैं. हालांकि पार्षदों ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट!
कानपुर में यातायात सुधारने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने 83.658 किमी लंबे सात नए मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार किया है. इतना ही नहीं, उन्नाव से गुमटी नंबर-5 होते हुए नमक फैक्टरी चौराहा तक सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार करने का भी प्रस्ताव है. साथ ही, नौबस्ता-बर्रा मेट्रो रूट का निर्माण कार्य अगले साल शुरू होने की उम्मीद है.
Kanpur LIVE News Today: अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी पर क्या बोले मंत्री अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए बोला- जो दल सालों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध करते रहे, वही अब मंदिर को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.
Kanpur LIVE News Today: नीम के पेड़ पर लटकी मिली लाश
कानपुर देहात के बेवन गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 28 वर्षीय युवक, शिवम सिंह, ने घर के पीछे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, परिवार का कहना है कि युवक हाल ही में गुमसुम सा रहने लगा था और अचानक उसने यह कदम उठा लिया.
Kanpur LIVE News Today: सीएम योगी करेंगे कानपुर का दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उन्नाव और कानपुर का दौरा करेंगे. अपने कार्यक्रम के तहत वह उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे और कानपुर में आयोजित प्राकृतिक खेती सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों और किसानों की भागीदारी होगी. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे.
Kanpur LIVE News Today: प्रेमी से बात न करने देने पर पत्नी ने कि पति की चाकू गोदकर हत्या
कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, पति पत्नी के प्रेमी से बातचीत करने का विरोध करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. झगड़े के दौरान महिला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Kanpur LIVE News Today: प्रेमी से बात न करने देने पर पत्नी ने कि पति की चाकू गोदकर हत्या
कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, पति पत्नी के प्रेमी से बातचीत करने का विरोध करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. झगड़े के दौरान महिला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Kanpur LIVE News Today: इस दिन हो सकती है कनपुर में बारिश!
कानपुर में आज दिनभर गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा. ताजा आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में बनी हुई है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी हो सकती है. हालांकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार देर रात गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है, जिससे आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर वालों को दोपहर करेगी परेशान
आज दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच गर्मी सबसे ज्यादा रहने वाली है. इस दौरान तापमान 39 से 40°C के बीच रह सकता है. लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में तय तापमान से ज्यादा महसूस होगी गर्मी
कानपुर में वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है. सुबह जहां 31°C तापमान के बावजूद 'रियलफील' 37°C दर्ज किया गया है. वहीं, खराब वायु गुणवत्ता और तेज धूप के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दोपहर को बाहर निकलने से बचना बेहतर है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में आज बारिश नहीं देगी राहत
AccuWeather के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कानपुर में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं. मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और दिनभर धूप का असर बना रहेगा. दोपहर के समय तापमान 39-40°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में गर्मी करेगी बहुत परेशान
शहर में आज गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना है. दोपहर 12 बजे के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा और 3 बजे तक 40°C तक पहुंच सकता है. लगातार धूप और कम हवा की वजह से लोगों को लू और गर्मी से सावधान रहने की सलाह है.
Kanpur LIVE News Today: गर्मी से होगी कानपुर की सुबह!
कानपुर में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. सुबह 9 बजे तापमान 31°C दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 37°C तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में पारा 40°C तक जा सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
Live News Kanpur: कानपुर देहात के एक गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया, जब प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को पता चला कि ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं हैं. गांव के लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर चौपाल में पहुंचे थे, लेकिन वहां सिर्फ कानूनगो की मौजूदगी देखकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जब प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, तब संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए थी. मंत्री की नाराजगी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
DM पर भड़के मंत्री
रात्रि चौपाल के दौरान मंत्री राकेश सचान ने मौके से ही जिलाधिकारी कपिल सिंह को फोन कर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पंचायतों को आपने मजाक बना रखा है. सरवनखेड़ा ब्लॉक के कठेठी गांव में पंचायत चल रही है. राजस्व विभाग का यहां कोई भी अधिकारी नहीं है. सिर्फ कानूनगो है. जब कैबिनेट मंत्री को आना था तो एसडीएम को रहना चाहिए. क्यों नहीं आए. तहसीलदार भी नहीं है. सरकार का निर्देश हैं, जीओ जारी है.
कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ फार्मेल्टी हो रही है- मंत्री राकेश सचान
कैबिनेट मंत्री ने आगे फोन में कहा, ‘यहां कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ फार्मेल्टी हो रही है. यहां जो शिकायतें आ रही हैं, इन्हें कौन नोट करेगा? यहां लोगों से पैसा ले रखा है और काम नहीं हो रहे है. कई शिकायतें आई हैं. हम आपके कानूनगो को नोट करा दे रहे हैं. एसडीएम होतीं तो तत्काल निस्तारण कर जवाब देतीं. इन शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए. भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाए कि सारे अधिकारी रहें. डीसी मनरेगा ने सूचना दी है. आप एसडीएम से पूछिए कि क्यों नहीं रहीं. उनसे जवाब तलब कर बताइए.
कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines