हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News: NEET Exam के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लॉक टला

Kanpur Ki Taaza Khabar: 19 जून को कानपुर और आसपास के इलाकों में कई घटनाएं मीडिया की सुर्खियां बनीं. शहर में मौसम के बदलते मिजाज, बड़ी घटनाएं, पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. वहीं एजुकेशन, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़े कई अहम अपडेट भी सामने आते रहते हैं. कानपुर की हर बड़ी और ताजा खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, आप यहां आसानी से पढ़िए दिनभर के बड़े न्यूज अपडेट्स.

विज्ञापन
AI Image

Live Updates

14:51 (IST) 19 Jun 2026

Kanpur News LIVE: महिलाओं से दुष्कर्म करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने कथित ढोंगी बाबा हरिओम महाराज उर्फ हरिओम यादव को एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामला देवरहाट थाना क्षेत्र का है, जहां औरैया निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता के अनुसार, उसने पहले अपने घर में बाबा से हवन कराया था, जिसके बाद बाबा ने उस पर काली छाया होने का दावा करते हुए उसे आश्रम में विशेष पूजा के लिए बुलाया. आरोप है कि काली छाया दूर करने के नाम पर बाबा ने महिला से 40 हजार रुपये भी वसूल लिए. महिला का कहना है कि जब वो आश्रम पहुंची तो बाबा ने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाने की कोशिश की गई. किसी तरह महिला वहां से जान बचाकर निकलने में कामयाब रही. पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर हरिओम यादव सहित पांच नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है.

11:09 (IST) 19 Jun 2026

Kanpur News LIVE: कैसा रहेगा आज कानपुर का मौसम?

कानपुर का तापमान 32 से 41 डिग्री रहने का अनुमान है, सुबह से ही गर्मी के साथ उमस महसूस की जा रही है. फिलहाल हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है. ऐसे में तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप नगरवासियों को परेशान कर सकती है.

10:56 (IST) 19 Jun 2026

Kanpur News LIVE: शादी के नाम पर ठगी करने वाली 3 लड़कियां गिरफ्तार

कानपुर में शादी का झांसा देकर एक दिहाड़ी मजदूर से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में साइबर थाने में 3 युवतियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत के मुताबिक, आरोपित युवतियों ने बाराबंकी निवासी मजदूर को शादू का भरोसा दिलाया और उससे करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए. जांच में यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर युवतियां AI तकनीक की मदद से दुल्हन जैसी तस्वीरें तैयार कर युवकों को भेजती थीं, ताकि उन्हें अपने जाल में फंसाया जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

10:49 (IST) 19 Jun 2026

Kanpur News LIVE: नाले में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुजउपुर नाले के पास शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को एक युवक का शव दिखाई दिया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और शिनाख्त करने की कोशिश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है. शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए गांव और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

10:42 (IST) 19 Jun 2026

Kanpur News LIVE: NEET परीक्षार्थियों को रेलवे की तरफ से राहत

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 21 जून को प्रस्तावित मेगा ब्लॉक को फिलहाल रद्द कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन ने यह फैसला NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मेगा ब्लॉक लागू होने की स्थिति में कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती थी, जिससे परीक्षार्थियों को स्टेशन तक पहुंचने और यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ता. इसी को देखते हुए रेलवे ने मेगा ब्लॉक को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया है.

10:39 (IST) 19 Jun 2026

Kanpur News LIVE: सड़क हादसे में कई घायल

कानपुर से एक और दुखद खबर सामने आई है. शहर के घंटाघर-टाटमिल पुल पर कई वाहनों की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर, जेसीबी और एक स्कूटी आपस में भिड़ गए. इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Kanpur News Today: कानपुर यूपी का ही नहीं, देश का भी एक बड़ा और अहम शहर है, जो कई कारणों से मीडिया की सुर्खियों में रहता है. सबसे खास खबर ये है कि NEET Exam की वजह से रेलवे ने छात्रों का ख्याल करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. 21 जून की परीक्षा के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर होने वाला मेगा ब्लॉक फिलहाल टाल दिया गया है. प्रशासन ने कहा है कि इस नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा.

सड़क हादसे में कई लोग घायल

कानपुर से आई दूसरी खबर काफी दर्दनाक है, शहर के घंटाघर टाटमिल पुल पर कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर, जेसीबी और एक स्कूटी की भिड़ंत देखने को मिली जिसमें कई लोग जख्मी हो गए. घायलों का हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola