Live Updates
Kanpur LIVE News Today: केशव प्रसाद मौर्य के कॉन्फ्रेंस के बाद काजू-बादाम को लेकर मची होड़
कानपुर में केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद नाश्ते की टेबल पर रखे काजू-बादाम को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी होड़ मच गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से अब वायरल हो रहा है.
Kanpur LIVE News Today: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर बड़ा हमला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में विपक्ष पर हमला बोलते हुए, दावा किया कि भाजपा तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी और 2047 तक प्रदेश का विकास करेगी. साथ ही, मौर्य ने सपा के भविष्य को टीएमसी जैसा बताया और कहा कि 2027 के बाद सपा का प्रभाव सैफई तक सिमट जाएगा.
Kanpur LIVE News Today: आने वाली रातें करेंगी परेशान
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से शनिवार रात तक मौसम बेहद गर्म बना रहेगा. ऐसे में लोगों को लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.
Kanpur LIVE News Today: रात में मिल सकती है गर्मी से कुछ राहत
दिनभर की भीषण गर्मी के बाद रात में मौसम साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 28°C तक पहुंच सकता है. इस गिरावट से दोपहर की गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है.
Kanpur LIVE News Today: तापमान से ज्यादा महसूस होगी गर्मी
हीट इंडेक्स 37°C दर्ज किया गया है, जिससे वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. इसलिए पर्याप्त पानी पीएं.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में गर्मी के साथ हवा भी खराब!
शहर की एयर क्वालिटी 103 यानी 'Poor' श्रेणी में दर्ज की गई है. गर्मी के बीच इस तरह की हवा बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी मरीजों को ज्यादा परेशान कर सकती है.
Kanpur LIVE News Today: आज शहर में नहीं होगी बारिश
आज दोपहर में गर्मी के साथ बारिश की संभावना लगभग शून्य रहने का अनुमान है. मौसम साफ और बेहद गर्म बना रहेगा.
Kanpur LIVE News Today: दोपहर 1 बजे के बाद बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक तापमान 39°C के आसपास बना रहेगा. इस दौरान बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
AccuWeather के पूर्वानुमान के अनुसार, कानपुर शहर में आज दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर रहेगा. शाम 5 बजे तक तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Kanpur LIVE News Today:कानपुर में सुबह से ही चढ़ा पारा, 9 बजे तापमान 34°C दर्ज
आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9:02 बजे कानपुर शहर का तापमान 34°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 38°C रहा.
कानपुर के लोगों के लिए परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने बर्रा-8 से नौबस्ता तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही शहर में मेट्रो नेटवर्क के व्यापक विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. आने वाले सालों में मेट्रो सेवा को उन्नाव, ट्रांस गंगा सिटी, पनकी और चकेरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए इस परियोजना को शहर के विकास के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. इससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.
छह नए कॉरिडोर पर काम शुरू
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रो विस्तार योजना के तहत बर्रा-8 से नौबस्ता रूट के अलावा छह नए संभावित कॉरिडोर भी चिन्हित किए गए हैं. इन मार्गों का प्रारंभिक सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है और आगे की प्रक्रिया पर तेजी से काम किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार पूरे कानपुर में लगभग 150 किलोमीटर तक मेट्रो नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों रोजाना के जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है. साथ ही औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को भी आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा.
83 किलोमीटर से ज्यादा लंबा होगा नया मेट्रो नेटवर्क
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल परियोजना के तहत तैयार की जा रही व्यापक यातायात योजना में शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव शामिल किए गए हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आगामी चरणों में कुल सात नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाने की संभावना है, जिनकी कुल लंबाई लगभग 83.66 किलोमीटर होगी. इनमें करीब 59.65 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक और 24 किलोमीटर से ज्यादा भूमिगत मार्ग शामिल रहेगा. इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित, तेज, पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है.
कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
39 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines