Live Updates
Kanpur LIVE News Today: BSF भर्ती का झांसा देकर किसान से लाखों की ठगी
कानपुर में बेटे की बीएसएफ में नौकरी लगवाने का झांसा देकर किसान से 5.56 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ठग फर्जी कॉल लेटर देने के बाद किसान के बेटे को ट्रेनिंग के नाम पर गोरखपुर ले गए, जहां उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. किसी तरह युवक उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंचा, जिसके बाद पीड़ित किसान की शिकायत पर बिधनू पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Kanpur LIVE News Today: लाल इमली के घंटाघर से 15 दिन से गायब हैं घड़ी की सुइयां
कानपुर की ऐतिहासिक लाल इमली मिल का 105 साल पुराना क्लॉक टावर इन दिनों चर्चा में है. 128 फुट ऊंचे इस घंटाघर से घड़ी की सुइयां पिछले 15 दिनों से गायब हैं. अब सवाल उठ रहा है कि सुइयां तेज आंधी में उड़ गईं या फिर चोरी हो गईं. इस मामले की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है और कपड़ा मंत्रालय इसकी जांच में जुट गया है.
Kanpur LIVE News Today:मुआवजे पर अड़े किसान, न्यू कानपुर सिटी योजना फंसी
न्यू कानपुर सिटी योजना में मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध लगातार जारी है. किसान पिछले करीब डेढ़ महीने से सिंहपुर में धरना दे रहे हैं, जिसके चलते केडीए के 75 करोड़ रुपये के विकास कार्य भी रुके पड़े हैं. वहीं, केडीए योजना के पहले फेज में 53 हेक्टेयर क्षेत्र को अगस्त में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए जुलाई में विकास कार्य शुरू कराने की योजना बनाई जा रही है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे वृद्धा का शव मिला
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय वृद्धा का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई, जिसमें बड़ागांव निवासी जीतू ने मृतका की पहचान अपनी मां सुनीता, पत्नी उमेश के रूप में की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Kanpur LIVE News Today: बिधनू में ग्रामीण की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
बिधनू के शिवगंज चौराहे स्थित देशी शराब की दुकान के पीछे शनिवार को एक ग्रामीण का शव हऊदी के पास पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शराब दुकान के सेल्समैन समेत तीन लोगों पर संदेह व्यक्त किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है.
Kanpur LIVE News Today: 20-25 जून के बीच आएगा मॉनसून
उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है. हालांकि मॉनसून आने के बाद भी ज्यादा बारिश की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है. अब तक प्रदेश में अनुमान से करीब 24 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी बड़ी वजह अल नीनो है, लेकिन इंडियन ओशियन डाइपोल इस कमी की कुछ हद तक भरपाई कर सकता है.
Kanpur LIVE News Today: 19 साल की शिवानी ने की आत्महत्या
कानपुर देहात के लोद्दीपुर गांव में 19 वर्षीय शिवानी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में आज भीषण गर्मी
AccuWeather के ताजा अपडेट के मुताबिक कानपुर में आज मौसम शुष्क और बेहद गर्म रहेगा. अधिकतम तापमान 40°C से 41°C तक पहुंच सकता है, जबकि रियलफील 43°C तक रहने का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को धूप के चरम समय में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में बढ़ा तापमान
कानपुर में सुबह से ही तेज धूप और गर्म मौसम का असर देखने को मिल रहा है. AccuWeather के अनुसार, शाम 5 बजे तक तापमान 40°C तक पहुंचने का अनुमान है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में आज बारिश की उम्मीद नहीं
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कानपुर में आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी और बारिश की संभावना लगभग शून्य है. अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, जबकि गर्म हवाएं और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में आज तपेगा मौसम
शहर में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. AccuWeather के मुताबिक दोपहर के समय तापमान 40°C तक पहुंच सकता है. लगातार चल रही गर्म हवाओं के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
AccuWeather के पूर्वानुमान के अनुसार, कानपुर में आज तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा. दोपहर से शाम तक तापमान 40°C के आसपास पहुंच सकता है, जबकि रियलफील 43°C तक महसूस होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Kanpur News: कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभाग की टीम ने जाजमऊ स्थित विशाल भारत इंडस्ट्री में अचानक निरीक्षण किया, जहां भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री संग्रहित पाई गई. जांच के दौरान अधिकारियों को कारोबारी तौकीर कमाल अंसारी की इकाई में सिरप, शरबत, जूस मिक्सचर, सॉस समेत कई ऐसे खाद्य उत्पाद मिले जिनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन उत्पादों को जब्त कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
नमूने जांच के लिए भेजे गए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने खाद्य कारोबारी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में अचार और सॉस के नमूने भी एकत्र किए. अचार के दो नमूने और सॉस के तीन नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की पुष्टि की जा सके. इसके अलावा करीब 198 किलोग्राम अचार को भी सीज कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि उत्पाद निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित इकाई के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
8600 लीटर एक्सपायरी सामग्री पर चला बुलडोजर
जब्त की गई एक्सपायरी खाद्य सामग्री की मात्रा काफी ज्यादा होने के कारण उसे तत्काल नष्ट नहीं किया जा सका था. बाद में विभाग ने पूरी प्रक्रिया के तहत लगभग 8600 लीटर कालातीत खाद्य उत्पादों को नगर निगम के पनकी स्थित भाऊ सिंह डंपिंग यार्ड में नष्ट कराया. अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर चलाकर इन उत्पादों को पूरी तरह नष्ट किया गया. विभाग के अनुसार नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 23.22 लाख रुपये से अधिक है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी खाद्य गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
8 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
10 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
11 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
12 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
13 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
16 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
18 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
18 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines