Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News : अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के मंत्री राकेश सचान, कानपुर डीएम को फोन कर लगाई फटकार

Kanpur News Live Updates: 15 जून को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई अहम घटनाक्रम सुर्खियों में रहे. शहर में मौसम के बदलते मिजाज, कानपुर की घटनाएं, पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. वहीं शिक्षा, विकास परियोजनाओं आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण अपडेट भी सामने आते रहते हैं. कानपुर की हर बड़ी और ताजा खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, यहां आसानी से पढ़िए दिनभर के प्रमुख अपडेट एक ही जगह पर.

Kanpur News Live

कानपुर की ताजा खबरें.(Image: AI)

कानपुर के जूही क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर रेलवे ट्रैक के किनारे ले जाते हैं और वहां अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और जूही थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी. देर रात संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, जिससे एक बड़े गिरोह की योजना समय रहते विफल हो गई.

विज्ञापन

पूछताछ से बचने के लिए भागे आरोपी

पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े बारह बजे चार संदिग्ध व्यक्ति एक गोवंश के साथ रेलवे ट्रैक के पास आते दिखाई दिए. ऐसे में जब पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो आरोपी गोवंश को छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अमीर और श्यामजी तिवारी के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ के दौरान गिरोह की गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आई हैं. पुलिस अब उनके अन्य साथियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

विज्ञापन

दो भाइयों के पैर में लगी गोली

बताया जा रहा है कि भागे हुए अन्य दो आरोपी रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में छिप गए थे. पुलिस टीम के करीब पहुंचते ही उन्होंने कथित रूप से फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में गोली लगी. घायल आरोपियों की पहचान सगे भाइयों चांद आलम और रेहान उर्फ सद्दाम के रूप में हुई है. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गोवंश, प्लास्टिक की बोरी, चापड़ और अवैध तमंचा बरामद किया है. अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी गोतस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं. उनके आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.

कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Kanpur LIVE News Today: कानपुर DM पर भड़के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कठेटी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराज हो गए. ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे मंत्री को जब पता चला कि राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और एसडीएम मौके पर मौजूद नहीं हैं, तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई. चौपाल में सिर्फ कानूनगो की मौजूदगी पर मंत्री ने जिलाधिकारी कपिल सिंह को फोन कर फटकार लगाते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए.

Kanpur LIVE News Today: प्रेमिका से अनबन के बाद फोन पर स्टेटस लगा ट्रेन के आगे कूदा किशोर

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी प्रेमिका से विवाद चल रहा था. वह रविवार शाम घर से किराने का सामान लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला. पुलिस को जांच के दौरान उसके मोबाइल पर 'Enjoy Your Life' लिखा स्टेटस भी मिला है. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.

Kanpur LIVE News Today: जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी

कानपुर में जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट दिलाने और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 10.50 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर रावतपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि आरोपियों ने खुद को प्रॉपर्टी से जुड़ा बताकर निवेश कराने के नाम पर रकम ली और बाद में न तो प्लॉट दिलाया और न ही पैसा लौटाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Kanpur LIVE News Today: एक किमी दूर मिले यमुना मे डूबे किशोर व किशोरी के शव

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर अनंतराम और 12 वर्षीय किशोरी जाह्नवी उर्फ भूरी के शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पक्का घाट के पास से बरामद किए. बताया गया कि रविवार को नहाने के दौरान जाह्नवी गहरे पानी में डूबने लगी थी, जिसे बचाने के प्रयास में अनंतराम भी नदी में समा गया था. सूचना पर पहुंचे गोताखोरों और बाद में एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया. दोनों शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Kanpur LIVE News Today: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

कानपुर देहात के डेरापुर-रूरा मार्ग पर भटौली गांव के पास रविवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक गेस्टहाउस के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल रूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड

कानपुर में शिवराजपुर पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे. जांच में सामने आया है कि गिरोह ने पिछले तीन सालों में करीब 2500 लोगों को अपना शिकार बनाया. ठगी के लिए आरोपियों ने 450 से ज्यादा फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है.

Kanpur LIVE News Today: अब मानसून ही दे सकता है गर्मी से राहत

फिलहाल कानपुर में बारिश की संभावना बेहद कम है और मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून के आसपास या उसके कुछ दिन बाद मानसून शहर में दस्तक दे सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Kanpur LIVE News Today: शाम को भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं

मौसम के आंकड़ों के अनुसार, शाम 6:30 बजे तापमान करीब 39°C रहने की संभावना है. वहीं रात 8:30 बजे तक पारा 35°C के आसपास पहुंच सकता है, लेकिन साफ आसमान के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी और राहत नहीं देगी.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर की गर्मी से सावधानी की जरूरत

दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे के दौरान तापमान करीब 39°C बना रहेगा और UV इंडेक्स 11 के उच्च स्तर पर पहुंच सकता है. उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही हवाएं भी गर्मी से राहत देने के बजाय तापमान का असर बढ़ा सकती हैं. बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने पीकते रहें.

Kanpur LIVE News Today: दोपहर 1 बजे से कैसा रहेगा मौसम?

मौसम आकड़ों के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक गर्मी अपने चरम पर रहेगी. इस दौरान तापमान करीब 39°C बना रहेगा और UV इंडेक्स 11 के उच्च स्तर पर पहुंच सकता है, जो त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

Kanpur LIVE News Today: दोपहर का मौसम करेगा परेशान

मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12:30 बजे तक तापमान 38°C तक पहुंच सकता है. वहीं 'फील्स लाइक' तापमान 43°C रहने का अनुमान है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहेगा.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में सुबह 10 बजे ही 41°C जैसा तापमान

कानपुर में जून की गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. सोमवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया. सुबह 10:30 बजे तापमान 36°C दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 41°C तक पहुंच गया.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में फिर बढ़ा गर्मी का पारा

कानपुर में एक बार फिर गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आज सुबह से आसमान साफ रहने और हवाओं के लगभग थम जाने के कारण तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. दोपहर में सूरज की तपिश और बढ़ने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया. मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक शहर में मानसून की एंट्री होने की संभावना है, जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ