Live Updates
Kanpur LIVE News Today: कानपुर सेंट्रल पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF ने बचाया
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पूर्वा एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया. मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के उपनिरीक्षक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कुछ ही सेकेंड में यात्री को बाहर खींच लिया और उसकी जान बचा ली. घटना प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर गाड़ी संख्या 12382 पूर्वा एक्सप्रेस के पहुंचने के दौरान हुई.
Kanpur LIVE News Today: 3200 करोड़ ट्रांजैक्शन केस में ED की एंट्री
जाजमऊ के टेनरी व स्क्रैप कारोबारी महफूज आलम उर्फ पप्पू छूरी कारोबारी समेत उसके परिवार से जुड़े 68 बैंक खातों में 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन के मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने आरोपितों के खिलाफ लखनऊ में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. जांच एजेंसी ने पुलिस से आरोपितों का पूरा ब्योरा मांगा है और उनकी चल-अचल संपत्तियों की पड़ताल भी तेज कर दी गई है.
Kanpur LIVE News Today: कानपुर गंगा घाट पर हादसा, एक किशोर लापता
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पांच किशोर घाट पर पहुंचे थे, जिनमें से चार नदी में उतरे. इसी दौरान तीन किशोर गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे. मौके पर मौजूद नाविकों ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर अर्पित और सागर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 14 वर्षीय शिवम गुप्ता गंगा में लापता हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया.
Kanpur LIVE News Today: काकादेव में KDA की छापेमारी, 30+ कोचिंग संस्थान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण ने काकादेव कोचिंग मंडी में बड़े स्तर पर सख्ती शुरू कर दी है. मानकों के खिलाफ चल रहे 30 से अधिक कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है. जांच में कई जगह आवासीय भवनों का गलत इस्तेमाल और सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई है. मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद KDA ने चार विशेष टीमें बनाकर अभियान तेज कर दिया है, जो लगातार इलाके में जांच और कार्रवाई कर रही हैं.
Kanpur LIVE News Today: लू जैसे हालात, सेहत का रखें ध्यान
कानपुर में आज सुबह से ही गर्म मौसम बना हुआ है और जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, गर्मी और तेज होती जाएगी. मौसम विभाग और लाइव अपडेट के मुताबिक दोपहर में तापमान 40°C तक जा सकता है. ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.
Kanpur LIVE News Today: दिनभर गर्मी से राहत मिलने के आसार कम
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में 11 बजे से शाम 5 बजे तक तापमान लगातार ऊंचा बना रहेगा. दोपहर 3 बजे के आसपास अधिकतम 40°C तक पहुंचने की संभावना है. शाम 5 बजे के बाद भी पारा 38°C के आसपास रह सकता है, यानी लोगों को पूरे दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है.
Kanpur LIVE News Today: असली तापमान से ज्यादा सताएगी गर्मी
हालांकि कानपुर में वास्तविक तापमान 35°C के आसपास है, लेकिन RealFeel 42°C दर्ज किया गया है, जिससे गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है. हवा की रफ्तार बहुत तेज नहीं है, इसलिए उमस और चिपचिपाहट का असर बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को धूप से बचकर रहने की सलाह दी जा रही है.
Kanpur LIVE News Today: पूरे दिन शुष्क और गर्म रहेगा मौसम
कानपुर में आज मौसम पूरी तरह गर्म और सूखा रहने का अनुमान है. प्रति घंटे के पूर्वानुमान के अनुसार शाम तक बारिश की संभावना लगभग शून्य है. तेज धूप, उमस और गर्म हवा के कारण लोगों को पूरे दिन गर्मी का दबाव महसूस हो सकता है. खासकर दोपहर में मौसम ज्यादा परेशान कर सकता है.
Kanpur LIVE News Today: दोपहर में संभलकर निकलें लोग
कानपुर में आज दोपहर का समय सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला है. मौसम के आंकड़ों के मुताबिक 1 बजे से 4 बजे के बीच तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ऐसे में धूप में ज्यादा देर रहने से थकान, डिहाइड्रेशन और बेचैनी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
Kanpur LIVE News Today: दोपहर में सबसे ज्यादा तपेगा शहर
आज कानपुर का मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. सुबह से धुंध वाली धूप के बीच गर्मी महसूस हो रही है और दोपहर तक तापमान लगातार बढ़ने का अनुमान है. 12 बजे से 3 बजे के बीच पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.
Kanpur LIVE News Today: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी
कानपुर में रविवार सुबह से ही गर्मी का असर तेज बना हुआ है. सुबह 10 बजे के आसपास तापमान 35°C दर्ज किया गया, जबकि RealFeel 42°C तक पहुंच गया. मौसम अपडेट के अनुसार दोपहर 3 बजे तक पारा 40°C तक जा सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी, उमस और चुभती धूप का सामना करना पड़ सकता है.
कानपुर में पिछले दो दिनों से महिलाओं पर रहस्यमय तरीके से ज्वलनशील और चिपचिपा पदार्थ फेंके जाने की घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल बना दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक, शहर केअलग-अलग इलाकों में इन वारदातों में एक नर्स, एक छात्रा और एक ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला को निशाना बनाया गया. इन घटनाओं के बाद महिलाएं और उनके परिवार दहशत में थे, क्योंकि आरोपी अचानक आता, हमला करता और मौके से भाग निकलता था. सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत जांच तेज की और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी. लगातार मिल रही सूचनाओं, स्थानीय इनपुट और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.
रावतपुर-कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता
पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान शारदानगर निवासी 30 वर्षीय दिलशाद के रूप में हुई, जिसे रावतपुर और कल्याणपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई साइकिल, ज्वलनशील लिक्विड से भरी दो बोतलें और 510 ग्राम चरस भी बरामद की है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और घटनास्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों का मिलान किया गया. इसी कड़ी में पुलिस को एक अहम सुराग मिला, जिसके बाद जवाहरपुरम क्षेत्र में एल्डेको के पीछे जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी अकेले वारदात कर रहा था या उसके साथ कोई और भी शामिल था.
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने जो वजह बताई, उसने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कबूल किया कि वह महिलाओं पर यह चिपचिपा और ज्वलनशील पदार्थ इसलिए फेंकता था, क्योंकि उसे ऐसा करने में मजा आता था. इस बयान के बाद पुलिस अब उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच करा रही है. साथ ही, उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की किसी घटना में शामिल रहा है या नहीं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के इरादों, उसकी मानसिक स्थिति और बरामद सामान की पूरी जांच के बाद आगे की धाराएं और कार्रवाई तय की जाएगी.
कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
7 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
9 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
9 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
10 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
11 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
16 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
17 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines