हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News Live: शिवली में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत! मुआवजे की मांग पर परिजनों ने लगाया जाम

Kanpur Ki Taaza Khabar: 24 जून को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई घटनाएं सुर्खियों में रही. शहर में मौसम के बदलते मिजाज, कानपुर की घटनाएं, पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. कानपुर की हर बड़ी और ताजा खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, आप यहां आसानी से पढ़िए दिनभर के मुख्य अपडेट.

विज्ञापन
कानपुर की ताजा खबरें. (Image: AI)

Live Updates

16:34 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: शिवली में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा, मुआवजे की मांग

कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में रामगंगा नहर मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 55 वर्षीय बउवन सेंगर की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और उचित कार्रवाई व सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया.

15:24 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: कल्याणपुर में SBI ATM में आग, बड़ा हादसा टला

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दलहन क्रॉसिंग के पास स्थित SBI एटीएम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई. एटीएम के अंदर से धुआं और लपटें उठती देख इलाके में अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद गार्ड ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद कराई और आग पर काबू पा लिया. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया.

14:57 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: भाजपा में बढ़ी कलह, 6 बागी पार्षदों पर एक्शन की मांग

कानपुर नगर निगम की राजनीति में भाजपा के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई है. महापौर प्रमिला पांडे और उनके बेटे अमित पांडेय बंटी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले 6 बागी पार्षदों के खिलाफ अब बाकी भाजपा पार्षद एकजुट हो गए हैं. प्रमिला सभागार में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्ता पक्ष के पार्षदों ने संगठन से साफ कहा कि या तो बागी पार्षदों को पार्टी से बाहर किया जाए, या फिर बाकी भाजपा पार्षदों को हटा दिया जाए.

14:22 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: कुत्तों के हमले में छात्रा घायल, कल्याणपुर में हंगामा

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में देर रात घर लौट रही एक बीए छात्रा पर 10-12 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई. राहगीरों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर छात्रा को बचाया. परिजनों का आरोप है कि पड़ोस की एक महिला कुत्तों को खाना खिलाती है, शिकायत करने पर विवाद बढ़ गया. मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है.

13:51 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: गर्मी के साथ खराब हवा ने बढ़ाई मुश्किल

कानपुर में मौसम सिर्फ गर्म ही नहीं, बल्कि हवा की गुणवत्ता भी बहुत अस्वास्थ्यकर दर्ज की गई है. तापमान 39°C तक पहुंचने और बारिश की संभावना 0% रहने से दिनभर मौसम परेशान करने वाला बना रह सकता है.

13:16 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: 11 बजे के बाद और बढ़ेगी तपिश

आज 11 बजे तापमान 35°C और 12 बजे 36°C तक पहुंचने का अनुमान है. इसके बाद दोपहर में पारा लगातार ऊपर जाएगा और शाम 5 बजे तक 39°C दर्ज हो सकता है. मौसम फिलहाल सूखा रहेगा और बारिश की उम्मीद नहीं है.

12:47 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में हीट अलर्ट जैसा हाल

कानपुर में सुबह से मौसम गर्म बना हुआ है. RealFeel सामान्य तापमान से ज्यादा दर्ज होने के कारण लोगों को असल गर्मी अधिक महसूस हो सकती है. दोपहर 2 बजे के बाद तापमान 38°C के पार जाने की संभावना है.

12:22 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: आज नहीं बरसेंगे बादल

कानपुर में आज बारिश की संभावना न के बराबर है और हर घंटे के पूर्वानुमान में 0% वर्षा दर्ज की गई है. सुबह 33°C से शुरू हुआ तापमान शाम तक 39°C तक जा सकता है. ऐसे में गर्मी और उमस दोनों लोगों को परेशान कर सकती हैं.

11:46 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: 3 से 5 बजे सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम अपडेट के मुताबिक कानपुर में दोपहर 3 बजे से 5 बजे के बीच तापमान 38 से 39°C तक रह सकता है. इस दौरान उमस और गर्म हवा का असर ज्यादा महसूस होगा. लोगों को जरूरी काम के बिना तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

11:13 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में गर्मी का डबल अटैक

सुबह से ही धुंध वाली धूप और तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दोपहर 1 बजे के बाद तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हवा की गुणवत्ता भी बहुत अस्वास्थ्यकर दर्ज की गई है.

10:47 (IST) 24 Jun 2026

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में आज फिर तपेगा मौसम

कानपुर में मंगलवार सुबह 10:22 बजे तापमान 33°C दर्ज किया गया, लेकिन RealFeel 37°C रहा. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर से शाम के बीच पारा 39°C तक पहुंच सकता है. पूरे दिन बारिश की संभावना फिलहाल 0% बताई गई है.

कानपुर के गुजैनी इलाके से लूट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को बीच रास्ते रोककर पहले उसके पति और बेटे की तस्वीर मोबाइल पर दिखाई, फिर दावा किया कि दोनों उनके कब्जे में हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने महिला को धमकाया कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसके पति और बेटे की हत्या कर दी जाएगी. परिवार की सलामती की चिंता में महिला बुरी तरह घबरा गई और डर के कारण उसने अपने गले का मंगलसूत्र और पास में रखे 600 रुपये बदमाशों को दे दिए. इतना ही नहीं, लुटेरे सिर्फ इतनी लूट तक सीमित नहीं थे, बल्कि उन्होंने इस डर को और बढ़ाकर महिला से घर में रखे जेवर भी हथिया लिए.

चाकू की नोक पर महिला को घर तक ले गए आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता बिंदन देवी ने बताया कि वह रविवार रात अपनी ननद के घर से लौट रही थीं. रास्ते में गोविंद स्वीट हाउस के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया. एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरा ढक रखा था. बदमाशों ने महिला को चाकू दिखाया और जबरन बाइक पर बैठाकर उसके घर के पास ले गए. वहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि अगर पति और बेटे की जान बचानी है तो घर में रखे सारे सोने-चांदी के जेवर निकालकर दे दो. महिला जब घर पहुंची तो उसे पति नजर नहीं आए, जिससे उसका डर और बढ़ गया. बच्चों के भी सामने न होने से उसे लगा कि बदमाश सच बोल रहे हैं. इसी घबराहट में उसने घर में रखे जेवरात निकालकर आरोपियों को दे दिए. बदमाश जेवर लेकर मौके से फरार हो गए.

पति के लौटने पर खुला पूरा मामला

कुछ देर बाद जब महिला के पति सुरेश कुमार और बच्चे घर लौटे, तब इस वारदात का खुलासा हुआ. घटना सुनते ही परिवार के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार स्कूल वैन चलाते हैं और परिवार रविदासपुरम इलाके में रहता है. महिला का कहना है कि बदमाशों के पास पति और बेटे की तस्वीर देखकर उसे यकीन हो गया था कि वे सचमुच उनके कब्जे में हैं. यही वजह रही कि उसने बिना विरोध किए सब कुछ सौंप दिया. फिलहाल गुजैनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

विज्ञापन

कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola