Girlfriends friend cut young mans private part in kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। यहां एक रविवार देर रात को एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। वह अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था। तभी उसकी प्रेमिका ने अपनी सहेली को बुला लिया। जिसके बाद सहेली भी दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख संबंध बनाने की मांग करने लगी।
जैसे ही युवक ने इसके लिए मना किया, वह आपा खो बैठी। उसने गुस्से में आकर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। किसी तरह युवक ने खून से लथपथ हालत में भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद परिजन उसको लेकर साथ लगती सीएचसी में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें-कनाडा संसद की शर्मनाक हरकत पर अब यहूदियों के निशाने पर जस्टिन ट्रूडो, वायरल हुए video मीम
प्रेमी को नहीं पता था-सहेली को बुलाया है
मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित रौतापुरकला गांव का है, जहां युवक का एक महिला से अफेयर चल रहा था। वह महिला अपने पति से विवाद के कारण अलग रह रही है। जिसके बाद उसके अपने प्रेमी को मिलने रात को घर बुलाया था। इस दौरान प्रेमिका ने अपनी सहेली को भी बुला लिया। जिसके बारे में प्रेमी को पता नहीं था। लेकिन प्रेमी और प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देख सहेली भी संबंध बनाने के लिए युवक पर दबाव देने लगी। लेकिन युवक नहीं माना, जिसके बाद उसने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
युवक की पत्नी ने भी मचा दिया शोर
जिसके बाद युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां पर गांव के काफी लोग जमा हो गए। किसी तरह खून से लथपथ युवक मौके से घर गया। यहां पर युवक की हालत को देख उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस आई और युवक को अस्पताल लेकर गई।
जहां से उसे रेफर किया गया है। हालांकि युवक ने बदनामी के डर से पुलिस को शिकायत करने से मना किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस भी मामले में लीपापोती कर रही है। मामले को किसी युवक से झगड़े का रूप दिया जा रहा है। इस बारे में पुलिस की ओर से शिकायत नहीं मिलने की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
7 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
7 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
8 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
9 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
13 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines