Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक शख्स ने 17 साल की लड़की को जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर नाबालिग पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। नाबालिग ने जब आरोपी के शादी वाले प्रपोजल को ठुकरा दिया। शादी से मना करने पर गुस्साए उसने लड़की को धमकी देते हुए कहा, ‘अगर शादी नहीं हुई तो मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।
स्कूल तक नाबालिग का पीछा करता था आरोपी
लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि फैज स्कूल तक लड़की का पीछा करता था और उसे बार-बार परेशान करता था। उन्होंने फैज को समझाने की भी कोशिश की लेकिन उसने लड़की को परेशान करना बंद नहीं किया और उससे शादी करने के लिए कहा।
इसके बाद लड़की के परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और लड़की की जान को खतरा होने का दावा करते हुए फैज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर नौबस्ता पुलिस ने फैज के चमनगंज स्थित आवास पर छापेमारी की। जब अधिकारी पहुंचे तो आोरपी फैज का परिवार पुलिस से भिड़ गया, जिससे उन्हें और अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद आरोपी फैज को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि 16 अक्टूबर को मोहम्मद फैज के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, फैज ने नाबालिग लड़की के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद लगातार उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines