4200 करोड़ का कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे 13 दिन में धंसा, NHAI को देनी पड़ी सफाई

Kanpur Lucknow Elevated Expressway: 13 जुलाई को खुले कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को लेकर विवाद शुरू हो गया है. आरोप है कि एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा बारिश के चलते उन्नाव के पास धंस गया. घटना का वीडियो वायरल होते ही विपक्षी दलों ने मामला उठाया तो NHAI ने बयान जारी कर सफाई दी है.

Kanpur Lucknow Elevated Expressway, NHAI, Unnao accident, road caved in, UP News
विज्ञापन

Kanpur Lucknow Elevated Expressway: हाल ही में शुरू हुए 4,200 करोड़ रुपये की लागत वाले कानपुर-लखनऊ 6-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बीते 13 जुलाई को ही इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन बड़े जोर-शोर से किया गया था, लेकिन उद्घाटन के महज 13 दिनों के भीतर ही सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. यह हादसा बारिश के दौरान उन्नाव जिले के कोरारी गांव के पास हुआ, जहां 6-लेन सड़क का हिस्सा कई मीटर नीचे धंस गया.
मामला तूल पकड़ते ही निर्माण कंपनी PNC तुरंत मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. वहीं, NHAI ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई देते हुए कहा कि किमी 64 के पास सड़क धंसने की समस्या आई थी, जिस पर तुरंत संज्ञान लेकर NHAI ने मरम्मत कार्य पूरा कर ट्रैफिक की आवाजाही को दोबारा सामान्य कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, विपक्ष हमलावर

इससे पहले स्थानीय लोगों और विपक्षी कार्यकर्ताओं ने धंसी हुई सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला.

विज्ञापन

4200 करोड़ की लागत से बना है प्रोजेक्ट

लगभग 63 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का निर्माण PNC कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया गया था और काम पूरा होने के बाद इसे NHAI को सौंपा गया था. इतने भारी बजट और विशेषज्ञ इंजीनियरों की देखरेख में बनी सड़क का इतने कम समय में धंसना अब निर्माण कार्य और सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

अब उन्नाव के पास धंसने के बाद कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का क्षतिग्रस्त हिस्सा पूरी तरह ठीक कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ