उत्तर प्रदेश के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट का क्लिनिक चलाने वाली डॉक्टर अनुष्का तिवारी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। 15 मार्च 2025 को डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने पनकी पावर हाउस के इंजीनियर विनीत दुबे का हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट किया था। इस ट्रीटमेंट के बाद अचानक विनीत की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर अनुष्का तिवारी से जुड़ा एक पुराना मामला सामने आया है। दरअसल, डॉक्टर अनुष्का तिवारी के हेयर ट्रांसप्लांट से होने वाली यह पहली मौत नहीं है। इससे पहले साल 2024 में भी अनुष्का तिवारी के हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट के बाद एक इंजीनियर की मौत हुई थी। इसके बाद डॉक्टर ने उस इंजीनियर के परिवार का नंबर ब्लॉक कर दिया था।
18 नवंबर 2024 को हुआ मयंक का ट्रीटमेंट
इंजीनियर विनीत दुबे का मामला चर्चा में आने के बाद अब फर्रुखाबाद के इंजीनियर मयंक कटिहार का भी मामला सामने आया है। इंजीनियर मयंक कटिहार के परिवार ने बताया कि मयंक ने 18 नवंबर 2024 को कानपुर में डॉक्टर अनुष्का के क्लिनिक से अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। उस समय हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट के बाद डॉक्टर ने मयंक को सिर्फ एक दर्द की दवा देकर घर वापस भेज दिया। लेकिन क्लिनिक से आते हुए रास्ते में ही मयंक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के अनुसार मयंक के सिर में तेज दर्द हो रहा था, उसका पूरा चेहरा सूजने लगा था और आंखें काफी बड़ी हो गई थीं।
डॉक्टर ने नहीं दी सही सलाह
इस दौरान मयंक और उसका परिवार बार-बार डॉक्टर अनुष्का को फोन कर रहा था। हर बार डॉक्टर एक ही बात कहतीं कि ‘सब ठीक है, घबराने की कोई बात नहीं…’। मयंक के परिवार ने आरोप लगाया कि उस समय डॉक्टर ने फोन पर मयंक की स्थिति को सुधारने के लिए कोई सही सलाह नहीं दी और न ही उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। परिवार ने बताया कि जब मयंक की हालत बहुत खराब हो गई, तब डॉक्टर ने उसे किसी कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाने के लिए कहा। इसके बाद परिवार तुरंत मयंक को फर्रुखाबाद के कार्डियोलॉजिस्ट के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि उसे हार्ट से जुड़ी बीमारी नहीं है।
यह भी पढ़ें:वायरल वीडियो ने सरकारी स्कूल के 2 हेड मास्टर को कराया सस्पेंड, अमरोहा का मामला
19 नवंबर की सुबह मयंक की मौत
इसके बाद परिवार ने फिर से डॉक्टर अनुष्का को फोन किया और यह बात बताई। तब डॉक्टर अनुष्का ने उसे अपने पास लाने के लिए कहा। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई। 19 नवंबर की सुबह 10 बजे करीब मयंक की मौत हो गई। परिवार ने मयंक की मौत की खबर डॉक्टर अनुष्का को दी, जिसके बाद डॉक्टर ने मयंक के परिजनों का नंबर ब्लॉक कर दिया।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines