Kanpur Fire: कानपुर के बासमंडी इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे रेडिमेड कपड़ों की मार्केट में अचानक आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग की चपेट में आने से कपड़े की करीब 600 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। आग की सूचना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हैं। शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक, अनवरगंज थाना क्षेत्र के बासमंडी इलाके की एआर टावर में पहले आग लगी। इसके बाद तेज हवाओं के कारण आग पास के मसूद टावर 1, मसूद टावर 2 और हमराज कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गई। चारों कॉम्पलेक्स में 600 से अधिक दुकानें बताई जा रही हैं। दमकल की करीब 60 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।
कानपुर के ज्वाइंट सीपी क्या बोले?
कानपुर के ज्वाइंट सीपी ने बताया कि कानपुर के बासमंडी इलाके में एआर टावर में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1641636363459076098
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार तड़के करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने चंद मिनटों में भीषण रूप ले लिया। तेज हवा चलने की वजह से आग ने धीरे-धीरे आग ने आसपास की इमारतों को भी अपनी जद में ले लिया।
दुकानों में आग लगने की जानकारी के बाद अनवरगंज पुलिस के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा और फजलगंज अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। शहर में भीषण आग लगने की सूचना पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड भी घटनास्थल पर पहुंचे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बोले- जांच कराई जाएगी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है, लेकिन फिर भी आग पर काबू पाए जाने के बाद स्पष्ट कारणों के संबंध में जांच पड़ताल की जाएगी। साथ ही मार्केट कॉम्प्लेक्स में अग्नि सुरक्षा मानकों की भी जांच कराई जायेगी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines