Kanpur News: साइबर अपराधियों द्वारा देश में अगल-अलग तरह के तरीकों को अपनाकर साइबर ठगी की जा रही है। पुलिस भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हे गिरफ्तार भी कर रही है, मगर साइबर अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में कानपुर से साइबर अपराध का एक अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां ठगों ने एक व्यापारी के सिम कार्ड का ई-सिम बनाकर उनके खाते से लगभग 1.26 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए। रुपये निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ई-सिम के जरीए की 1.26 करोड़ की ठगी
जानकारी के अनुसार, कानपुर के रहने वाले मोकम सिहं लोजेस्टिक कारोबारी है। उन्होने कानपुर साइबर थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनके पास किसी भी तरह का फोन कॉल या मैसेज नहीं आया। जिससे उन्हे पता लग सकें कि उनके सिम कार्ड का ई-सिम बनाया गया है। आरोपियों ने ई-सिम की मदद से उनके खाते से लगभग 1.26 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्हे जब रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच में पता चला कि रुपये मुंबई के खाते में ट्रांसफर किए गए है।
यह भी पढ़ें- Noida News: नोएडा की महिला से 42.50 लाख की ठगी, शेयर मार्केट में निवेश का दिया झांसा
पुलिस ने आरोपियों के खाते कराए सीज
इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिस खाते में ठगों ने रुपये ट्रांसफर किए थे उस खाते को सीज करा दिया है। इस मामले में पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है। कानपुर के डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी के अनुसार, इस मामले में आरोपियों के खातों को सीज किया गया है। जांच की जा रही है। वहीं डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान नंबर की कॉल करने वाले किसी व्यक्ति या किसी अंजान लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें। इसके अलावा किसी से भी ओटीपी या सिमकार्ड संबंधित जानकारी भी साझा ना करें।
यह भी पढ़ें- एक महीने से ज्यादा तक रखा डिजिटल अरेस्ट, नोएडा के रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से 3.22 करोड़ की साइबर ठगी
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
51 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines