UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हैरान कर देने वाला मामला जेके चौराहे पर सामने आया है। यहां एक कार शनिवार देर रात डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसके बाद राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। कार के अंदर सेमीन्यूड हालत में एक महिला और दो पुरुष थे। तीनों ने शराब का सेवन कर रखा था। चौंकाने वाली बात ये रही कि महिला के चार बच्चे भी कार में मौजूद थे। मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार के अंदर से पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक चीजें भी जब्त की हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से अरेस्ट कर लिया। महिला और उसके बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को मेडिकल करवाकर शांतिभंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
वहीं, महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला और पुरुष मिलकर शराब पी रहे थे। एकदम के कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वहीं, किसी ने कार टकराने के बाद मौके पर वीडियो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल भी हो रहा है। वहीं, दावा किया जा रहा है कि युवक और महिला आपत्तिजनक हालत में थे। वे चार मासूम बच्चों की मौजूदगी में शारीरिक संबंध बना रहे थे।
अकेली रहती है महिला, पति से चल रहा विवाद
पुलिस के अनुसार युवक सन्नी और साहिल को अरेस्ट किया गया था। जो जाजमऊ एरिया के रहने वाले हैं। महिला अपने घर पर अकेली रहती है। उसका पति से विवाद चल रहा है। युवक महिला को शराब पिलाने के लिए लेकर आए थे। साथ में बच्चे भी थे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार के अंदर से शराब के साथ-साथ आपत्तिजनक सामग्री मिली है। महिला इतनी नशे में थी कि वह बात तक नहीं कर पा रही थी।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines