उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसे टुकड़े करने की धमकी दी और फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद पति कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहा है। पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामला क्या है?
मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है। यहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पत्नी ने फोन कर पति को धमकी दी कि वह उसके 24 टुकड़े करके ड्रम में भर देगी। पत्नी की धमकी से डरे पति ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की मांग की है। इस घटना के बाद पति के घर में दहशत का माहौल है।
पीड़ित पति अपनी बड़ी बेटी को पत्नी के चंगुल से आज़ाद करा लाया था, जिससे पत्नी गुस्सा हो गई थी। इसके बाद उसने फोन कर पति को 24 टुकड़े कर ड्रम में भरवाने की धमकी दी। धमकी भरी कॉल आने के बाद पति डर गया और पुलिस की शरण में पहुंच गया।
मेरठ में हुआ था ऐसा ही कांड
मेरठ में मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके टुकड़े ड्रम में भरकर सीमेंट से पैक कर दिए थे। मुस्कान, सौरभ की पत्नी थी और साहिल उसका बॉयफ्रेंड। दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की साजिश रची थी। हत्या के लिए पहले दवा, ड्रम, चाकू और सीमेंट खरीदे, फिर सौरभ की हत्या कर ड्रम में बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें : प्रेमी के साथ सोने से पति ने मना किया तो भड़की पत्नी, ड्रम में भरने की धमकी देकर हुई फरार
जब पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद से ही “ड्रम में भरने” की धमकी देने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे कई पति शिकायत कर चुके हैं कि उनकी पत्नी ने उन्हें टुकड़े कर ड्रम में भरने की धमकी दी है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
2 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
2 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
3 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
3 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
21 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
23 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines