Kannauj Case: कन्नौज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में नए मोड़ सामने आ रहे हैं। पहले ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी फिर से तबीयत में सुधार होने के बाद उनको बैरक नंबर 9 में शिफ्ट कर दिया गया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर इल्जाम है कि बुआ के साथ कॉलेज पहुंची किशोरी से उसने दुष्कर्म किया है। अब इस मामले में शक की सूई लड़की की बुआ की तरफ घूम गई है, पुलिस अब बुआ को तलाशने में जुट गई है।
एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि लड़की की बुआ वारदात के बाद से ही फरार है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि बुआ ने ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख के दुष्कर्म को अंजाम देने में मदद की थी।
बुआ ने की आरोपी से 15 बार बात
लड़की की बुआ की तलाश में पुलिस की कई टीमें दिल्ली और लखनऊ पहुंची हैं। कॉल डिटेल निकालने पर पता चला कि 10 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे से रात 10 बजे तक नवाब सिंह और बुआ के बीच में लगभग 15 बार फोन पर बात हुई थी। इससे इस केस में इस महिला के जुड़े होने का शक गहरा गया है।
इसके अलावा लड़की के माता-पिता ने भी बुआ पर आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली NCR में बुआ का अक्सर आना जाना लगा रहता था, जिसके लिए एक टीम को वहां भी भेजा गया है। बुआ से जुड़े सभी ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। इसके अलावा इस केस में कुछ सुबूत भी जुटाए गए हैं।
क्या है मामला
कन्नौज के चंदन सिंह महाविद्यालय में दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में रविवार रात सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार रात पीड़िता के बयान के बाद नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। बीजेपी नवाब सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का नेता बता रही है, जबकि एसपी ने इस आरोप से इनकार किया है. आपको बता दें कि रविवार रात नौकरी के लिए अपनी बुआ के साथ यादव से मिलने कॉलेज पहुंची थी.
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines