Kannauj Rape Case: यूपी के कन्नौज में सपा नेता अखिलेश यादव के करीबी और सांसद डिपंल यादव के पूर्व प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव नाबालिग से रेप मामले में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। कन्नौज पुलिस ने आज पीड़िता की बुआ को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार बुआ भी नवाब सिंह से मिली हुई थी। वहीं पीड़िता को लेकर नवाब सिंह के पास पहुंची थी। जब नवाब सिंह पीड़िता का दुष्कर्म कर रहा था उस वक्त भी बुआ कमरे में मौजूद थी। पीड़िता के बुलाने पर भी उसने मदद नहीं की।
बता दें कि 11 अगस्त की रात सपा के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने अपने काॅलेज परिसर में नाबालिग के साथ रेप किया था। मामले में पीड़िता की बुआ भी आरोपी थी, लेकिन वह कांड के बाद फरार हो गई थी। पुलिस ने बुआ को रामपुर के बिनौरा गांव जाते समय बुधवार सुबह 5 बजे अरेस्ट कर लिया।
बुआ-आरोपी के 5-6 साल से अवैध संबंध
पुलिस की पूछताछ में बुआ ने बताया कि उसके और नवाब सिंह के बीच करीब 5-6 साल से शारीरिक संबंध थे। वह कई सालों से नवाब सिंह के संपर्क में थी। बुआ ने पुलिस ने को बताया कि जब पीड़िता को मेडिकल के लिए लाया गया था उस समय भी नवाब सिंह के भाई ने बयान नहीं देने को लेकर पीड़िता पर बुआ के जरिए दबाव बनवाया था।
घटना वाले दिन बुआ के साथ लखनऊ में थी पीड़िता
बुआ ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त की रात नवाब सिंह ने उसको फोन करके बुलाया था। तब वह लखनऊ में पीड़िता के साथ थी। उसने नवाब को बताया कि उसके साथ उसकी भतीजी भी है। तभी उसे बुलाया। इसके बाद रात में वह पीड़िता के साथ नवाब सिंह के काॅलेज पहुंची। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि घटना के बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर डायल करके इसकी जानकारी दी।
ये भी पढ़ेंः महिला दारोगा से शादी पर अड़ा सिरफिरा आशिक, बार-बार नंबर बदल की कॉल, ‘वर्दी’ करेगी बुरा हाल
पुलिस ने लिया आरोपी का डीएनए सैंपल
सपा के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग से रेप का आरोप है। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी का डीएनए सैंपल लिया था। इसके बाद आरोपी का सैंपल लेने के लिए पुलिस जिला जेल पहुंची थी। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टि हुई थी।
ये भी पढ़ेंः कन्नौज रेप केस: सपा नेता का बुआ से क्या कनेक्शन?
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines