सुहागरात की सेज... फूलों से सजा कमरा... बाथरूम से लौटी दुल्हन तो पैरों तले खिसक गई जमीन, जानें क्या था मामला?

Kannauj News, Crime News, UP News, Viral News

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सुहागरात वाले दिन ही एक दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। दूल्हे ने फूलों से सजे सुहागरात के कमरे में दुल्हन की चुनरी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पलभर में घर की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

परिवार में था खुशियों का माहौल

जानकारी के मुताबिक मामला कन्नौज के तालग्राम का है। यहां रहने वाले मनोज यादव (23) की शादी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली गोल्डी (22) के साथ 27 मई को शादी हुई थी। सभी रस्मों के बाद 29 मई को दोनों की सुहागरात थी। परिवार में खुशियों का माहौल था। परिजनों ने बताया कि रात में दुल्हन बाथरूम में गई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

विज्ञापन

परिवार वालों ने कमरे का तोड़ा दरवाजा

उसने काफी देर तक दरवाजा खटकाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर परिवार के लोग भी जाग गए। जब उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो अंदर मनोज फंदे से लटका हुआ था। ये देख घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर मनोज को नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

अस्पताल की ओर से आई सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। परिवार वाले और दुल्हन का इतना बुरा हाल है कि वे बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

विज्ञापन

आज होने था दुल्हन का पगफेरा

उधर दुल्हन गोल्डी के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को बेटी का पगफेरा (शादी के बाद पहली बार मायके आना) था। लड़की पक्ष ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर शादी की थी। उन्होंने भी दूल्हे के आत्महत्या करने के कारणों से अनभिग्यता जताई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ