Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में चोरों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाया। बुधवार देर रात पुलिस सुरक्षा में सेंध लगाकर चोरों ने सरकारी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस 3 दिनों तक भी चोरों का कोई सुराख नहीं लगा पाई।
दरोगा जी सोते रह गए और चोर कर गए हाथ साफ
बुधवार रात चोरों ने चौकी को निशाना बनाते हुए गहरी नींद में सो रहे चौकी प्रभारी सुधाकर पांडे के पास में रखा उनका बक्सा चोर चोरी कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार, बक्से में चौकी प्रभारी की सरकारी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान था। चोरों ने चौकी से सौ मीटर दूर बक्से को तोड़कर सामान को आग लगाने के बाद पिस्टल और कारतूस ले गए। पिस्टल और कारतूस की चोरी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जांच में अभी भी पुलिस के हाथ खाली
न्यू आजाद नगर में पुलिस चौकी से सरकारी पिस्टल, कारतूस और अन्य सामान के चोरी का मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं घोर लापरवाही के चलते एसपी तेज स्वरूप सिंह ने चौकी प्रभारी सुधाकर पांडेय को निलंबित कर दिया है। पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। साथ ही, इलाके के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी नहीं मिला कोई सुराग
एसपी आउटर ने बताया कि जब चोरों ने चौकी में इस घटना को अंजाम दिया उस दौरान चौकी इंचार्ज सो गए। जबकि और पुलिस कर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे । बेखौफ चोरों ने चौकी से चुराये बक्से से वर्दी निकाल कर उसमें आग लगा दी और पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी। पुलिस अफसरों ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया। इस दौरान मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट जुटाने की कोशिश की, लेकिन उसमें भी असफलता हाथ लगी। इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड भी कुछ दूर जाने के बाद भटक गया। फिलहाल पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
5 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
11 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
11 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
14 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
15 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines