हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: संभलकर निकलें बाहर! यूपी में 7 फरवरी तक 'रेड अलर्ट', कोहरे और कड़ाके की ठंड की वार्निंग

UP Tomorrow Weather: उत्तर प्रदेश में 7 फरवरी तक घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है. अगले 48 घंटों में तापमान 3 डिग्री तक गिरेगा, जिससे सिहरन और बढ़ेगी.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी चेतावनी जारी की है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 7 फरवरी तक पूरे प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में आगरा और कानपुर जैसे शहरों में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई जिससे सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. लखनऊ, प्रयागराज और बरेली में भी कोहरे का असर इतना ज्यादा है कि सुबह के समय पास की चीजें देखना भी मुश्किल हो रहा है. प्रशासन ने वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और सावधानी से सफर करने की सलाह दी है.

तापमान में आएगी भारी गिरावट

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने वाले दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर सीधे उत्तर प्रदेश के तापमान पर पड़ने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों के भीतर यूपी के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी. इसका मतलब है कि आने वाली रातें और सुबह और भी ज्यादा ठंडी होने वाली हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में पहले से ही पारा काफी नीचे गिर चुका है और अब कड़ाके की ठंड लोगों को और ज्यादा सताएगी.

यह भी पढ़ें: वृंदावन में ई-रिक्शा पर सवार होकर गलियों में घूमे नीतीश कुमार के बेटे निशांत, आम भक्त की तरह किए दर्शन

विज्ञापन

खेती और सेहत पर मंडराया खतरा

पिछले कुछ घंटों में यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है जिससे नमी और ठंड दोनों बढ़ गई हैं. पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और ओलावृष्टि का असर मैदानी इलाकों में शीतलहर के रूप में दिख रहा है. घने कोहरे और प्रदूषण के कणों के मिलने से सांस के मरीजों और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही सुबह घर से बाहर निकलें और अपना चेहरा ढककर रखें. आंखों में जलन और फेफड़ों में संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है.

बिजली सप्लाई और उड़ानों पर असर

खराब मौसम और बहुत घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश में बिजली की लाइनों में ट्रिपिंग की समस्या आ सकती है जिससे कई इलाकों में ब्लैकआउट का खतरा है. लखनऊ और वाराणसी जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानों में देरी हो रही है और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों पीछे चल रही हैं. मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. 9 और 10 फरवरी को फिर से एक नया मौसमी सिस्टम एक्टिव होगा जिससे दोबारा बारिश और ठंड का दौर शुरू हो सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola