Kal Ka Mausam: यूपी में ठंड और कोहरे का सितम जारी, मौसम विभाग ने 9 से 11 फरवरी के लिए जारी किया अलर्ट

UP Tomorrow Weather: उत्तर प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से मौसम बदलने वाला है. आगामी 11 फरवरी तक घने कोहरे के साथ ठंड और बारिश की संभावना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.

UP me Kal Ka Mausam

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम फिलहाल जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण यूपी के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है. आज सुबह भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विजिबिलिटी 100 मीटर से कम दर्ज की गई, जिससे यातायात पर बुरा असर पड़ा. राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे गलन काफी बढ़ गई है.

विज्ञापन

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा?

कल यानी 7 फरवरी को उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रहेगा और 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे धूप के बावजूद ठंडक महसूस होगी. अगले 4 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है. कोहरे के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, इसलिए प्रशासन ने वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की चेतावनी

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होने वाला है. उत्तराखंड में 7 फरवरी तक और हिमाचल में 8 फरवरी तक सुबह-रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा. पहाड़ों पर होने वाली इस हलचल का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा, जिससे ठंडी हवाएं यूपी और दिल्ली-एनसीआर की तरफ आएंगी. जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में 10 फरवरी को बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब और हरियाणा में भी शीत लहर का प्रकोप जारी है, जहां कई जगहों पर तापमान 0 से 5 डिग्री तक गिर गया है. राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम है. ओडिशा और पंजाब के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है. मौसम विभाग ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे खराब मौसम को देखते हुए बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में जाने से बचें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ