हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में भयंकर कोहरे का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट

Kal ka Mausam 08 december 2025: दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में 8 और 9 दिसंबर को घना कोहरा पड़ेगा. मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की है. जानें, कहां-कहां सताएगी कड़ाके की सर्दी?

विज्ञापन
देश में अगले 2 महीने में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है.

Kal ka Mausam 08 december 2025: मौसम विभाग (IMD) ने बिहार समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, घना कोहरा 8 और 9 दिसंबर को ओडिशा, 8 से 10 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 8 से 12 दिसंबर के बीच पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छाने की संभावना है. वहीं, दिल्ली एनसीआर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राजस्थान, झारखंड में तापमान गिरना तय है. बिहार में घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: IndiGo फ्लाइट क्राइसिस के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान, 3 दिन में चलेंगी 89 स्पेशल ट्रेन

किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर में चलेगी शीतलहर: रविवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई. आईएमडी ने दिन में शीत लहर चलने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 10°C के बीच रह सकता है.

विज्ञापन

राजस्थान में आंशिक बादल: राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है.

झारखंड में येलो अलर्ट: झारखंड में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जिलों—गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी में येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों में तापमान में 2 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान थोड़ा बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन

बिहार में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में अगले एक-दो दिनों तक रात का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान 24–28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा सकता है.

विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा: पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है. पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि हरियाणा के नारनौल में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दोनों राज्यों के सबसे ठंडे स्थान रहे. कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है.

यह भी पढ़ें: UMEED पोर्टल पर अपलोड नहीं होगी वक्फ संपत्तियों की डिटेल, सरकार ने नहीं बढ़ाई समयसीमा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola