हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सपा उम्मीदवार काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, रवि किशन के खिलाफ लड़ रहीं चुनाव

Kajal Nishad Heart Attack : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। उम्मीदवार कड़ी धूप में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सपा प्रत्याशी काजल निषाद को दिल का दौरा पड़ा है। स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
सपा प्रत्याशी काजल निषाद को आया हार्ट अटैक।

Kajal Nishad Heart Attack : समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार काजल निषाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार काजल निषाद को हार्ट अटैक आया। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

रवि किशन के खिलाफ लड़ रहीं चुनाव

समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन के खिलाफ काजल निषाद को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद से काजल निषाद चुनाव प्रचार में जुटी हैं। वह कड़ी धूप में भी क्षेत्र में जा रही थीं। चुनाव प्रचार के दौरान काजल निषाद की रविवार को अचानक से तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

नेताओं की भीड़ जुटी

इसके बाद लोगों ने काजल निषाद को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इस वक्त उनका उपचार लखनऊ के मेदांता में हो रहा है, जहां नेताओं की भीड़ जुट रही है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

कौन हैं काजल निषाद? 

काजल निषाद एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वह छोटे-बड़े पर्दों पर अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं। गुजरात के कच्छ में जन्मीं काजल निषाद को 2009 में कॉमेडी शो लापतागंज से पहचान मिली। उन्होंने इसी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। इस दौरान वह निर्माता संजय निषाद से मिलीं। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

काजल निषाद राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। काजल पहली बार 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव में उतरी थीं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पार्टी बदल ली थी। साल 2021 में उन्होंने सपा जॉइन की। समाजवादी पार्टी ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट दिया था, लेकिन उन्हें एक बार फिर हार नसीब हुई। इस बार वे फिर चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PM मोदी के रोड शो के दौरान टूटा मंच, एक-दूसरे पर गिरे कार्यकर्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola