हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैसरगंज में 'दबदबा' कायम, बृजभूषण शरण के बेटे जीते

Kaiserganj Lok Sabha Result 2024: इस सीट पर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर बृजभूषण शरण सिंह चुनाव जीते थे। महिला पहलवानों से विवाद के बाद इस बार उनके बेटे करणभूषण सिंह को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
करणभूषण सिंह और भगत राम मिश्रा

Kaiserganj lok sabha Chunav Result 2024: यूपी में बीजेपी का किला ढहता दिखाई पड़ रहा है। वहीं, राज्य में जिस सीट पर पार्टी ने टिकट देने में सबसे ज्यादा माथापच्ची की वहां उसका दबदबा कायम है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कैसरगंज लोक सभा सीट की। इस पर बीजेपी प्रत्याशी और ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण सिंह चुनाव जीत गए हैं।

गौरतलब है कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने भगत राम मिश्रा और बहुजन समाज पार्टी ने नरेंद्र पांडे को टिकट दिया था। महिला पहलवानों से विवाद के चलते बीजेपी ने यहां कद्दावर नेता ब्रजभूषण शरण सिंह को टिकट न देकर उनके बेटे को चुनाव मैदान में उतारा था। पिछले दो बार से इस सीट पर बृजभूषण शरण सिंह चुनाव जीतते आएं हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह को 581358 और 2014 में 381500 वोट मिले थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola