Iqra Hasan Reaction on Narasimhanand Hate Speech (अमित शर्मा, शामली): उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महंत नरसिंहानंद पर रासुका लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने नरसिंहानंद को पाखंडी और ढोंगी बताया और कहा कि ऐसे पाखंडी ने एक बार फिर नफरत का जहर उगला है। उनका बयान शर्मनाक है। हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है, जो हम सभी के लिए बर्दाश्त के काबिल नहीं है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद पर NSA की कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने अपना बयान जारी किया है।
यह भी पढ़ें:फिर जिंदा हुआ 300 साल पहले ‘मर चुका’ पक्षी; जानें कैसे रंग लाई जीव वैज्ञानिकों की मेहनत?
सांसद ने दिया सुप्रीम कोर्ट जाने का अल्टीमेटम
इकरा हसन ने कहा है कि यति नरसिंहानंद जैसे ढोंगी और पाखंडी लोगों ने एक बार फिर अपनी जुबान से नफरत का जहर उगला है। हमारे प्यारे नबी पूरी दुनिया के लिए रहमत और शांति का पैगाम लेकर आए थे, लेकिन उनकी शान में यह पाखंडी अपनी गंदी जुबान से अपमान कर रहा है, जिसे हर अमन पसंद हिंदुस्तानी, चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान, बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह हर बार अपनी जुबान से नफरत का बीज बोकर कानून से बच जाता है, क्योंकि राज्य सरकार ईमानदारी से अपना फर्ज नहीं निभा रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के जिम्मेदार लोगों को यह कहना चाहती हूं कि अब उनका यह ढुल मुल रवैया बिल्कुल नहीं चलेगा। यति नरसिंहानंद और इसके जैसे पाखंडियों के खिलाफ दिखावटी कार्रवाई न की जाए। हेट स्पीच, UAPA और NSA की गंभीर धाराओं के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि यह एक नजीर बन सके। ऐसा न होने पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
यह भी पढ़ें:कनाडा से एक Indian का वायरल वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- यह क्राइम है, नहीं करना चाहिए
नरसिंहानंद के बयान से देशभर में तनाव
बता दें कि महंत नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है, जिसे देश के मुस्लिम समुदाय में आक्रोष है। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने महंत को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ 3 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर किए गए कार्य), 302 (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए बोले गए शब्द) और 197 (राष्ट्रीय एकता को हानि पहुंचाने वाले कार्य) के तहत आरोप लगाए गए हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर CV आनंद को ज्ञापन देकर यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:कूड़े-कचरे से भी कमा सकते हैं पैसा! जानें कैसे बदली इस शहर की 300 से ज्यादा महिलाओं की जिंदगी?
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
20 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
22 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines