हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लंदन से पढ़कर आईं सपा प्रत्याशी, बीजेपी के उम्मीदवार के पास स्कूटर, जानें कैराना लोकसभा प्रत्याशियों की कुंडली

Kairana Lok Sabha Election: सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने लंदन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स एंड ला में ग्रेजुएशन की है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने बताया कि उन पर 8.84 लाख एजुकेशन लोन है। बसपा प्रत्याशी श्रीपाल के पास भावसी गांव में 4130 हेक्टेयर भूमि है।

विज्ञापन

Kairana Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है। पहले चरण में यूपी की 8 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। इनमें से एक सीट है कैराना लोकसभा सीट, इस सीट पर कुल 25 लोगों ने अपना नामांकन किया है, जिनमें से 21 नामांकन चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिए हैं। 2024 में यहां बीजेपी से प्रदीप चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, इस सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन चुनाव मैदान में हैं और बसपा ने श्रीपाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

लंदन से पढ़ाई, खुद के कमाए 6 लाख

सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने लंदन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स एंड ला में ग्रेजुएशन की है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास कोई कार नहीं है और न ही उन पर कोई आपराधिक मामला चल रहा है। इसके अलावा इकरा ने बताया कि उनके पास केवल 40 हजार नकद हैं और बैंक में 6 लाख रुपये हैं। उनके पास 35 ग्राम सोना, कैराना में 16146 वर्ग फीट का मकान, 0.2310 हेक्टेयर कृषि भूमि है। हलफनामे में उन्होंने बताया कि उन पर 8.84 लाख एजुकेशन लोन चल रहा है।

विज्ञापन

2 करोड़ का घर, पिस्टल और दो गाड़ियां

बसपा प्रत्याशी श्रीपाल ने चुनाव आयोग को बताया कि उन पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है। दायर हलफनामे के अनुसार उनके पास भावसी गांव में 0.4130 हेक्टेयर भूमि है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख है। इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों में करीब 45 लाख रुपये के शेयर खरीद रखे हैं। उनके पास एक एसयूवी (फॉर्च्यूनर) और एक कॉम्पैक्ट एसयूवी (ब्रेजा) दो गाड़ियां हैं।  उनके पास एक पिस्टल, 2 करोड़ का घर, 300 ग्राम सोना और दो किलो चांदी है।

बीजेपी प्रत्याशी के पास 2.50 लाख नकद

बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार चौधरी एमए तक पढ़े हैं। उनके पास एक स्कूटर और एक इनोवा कार है। उनके पास 2.50 लाख रुपये नकद, 250 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी है। उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और कुल 74,19,988 लाख की चल संपत्ति है। बता दें पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 से इस सीट पर बीजेपी की टिकट पर प्रदीप चौधरी सांसद हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola