Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण (यीडा) जेपी इंफ्राटेक से जुड़े भूमि अधिग्रहण में प्रभावित किसानों को अब तक वितरित किए गए अतिरिक्त मुआवजे की गणना कर रहा है। यह आंकलन सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन उस मामले से जुड़ा है, जिसमें यीडा ने किसानों को मुआवजा देने के लिए अधिग्रहणकर्ता कंपनी सुरक्षा रियलटी से 1689 करोड़ रुपये की मांग की थी।
10 लाख की मिली स्वीकृति
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NGT) ने यीडा के दावे को खारिज करते हुए केवल 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। इसके खिलाफ अपील के बाद नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCALT) ने आदेश दिया था कि सुरक्षा रियलटी चार साल में पांच किश्तों में 1335 करोड़ रुपये यीडा को दें, लेकिन इस आदेश पर अमल से पहले ही यीडा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया जहां मामला फिलहाल लंबित है।
10 हजार किसान है प्रभावित
जेपी इंफ्राटेक की परियोजनाओं से गौतमबुद्ध नगर से लेकर आगरा तक करीब 10,000 किसान प्रभावित हुए हैं। यीडा का कहना है कि किसानों को अभी भी करीब 355 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है जो 1335 करोड़ के बाहर की रकम है। इस अंतर की पूर्ति के लिए यीडा ने अपने स्तर से भुगतान करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है जो अब तक लंबित है।
20 हजार खरीदारों को मिलना है कब्जा
जेपी इंफ्राटेक का अधिग्रहण सुरक्षा रियलटी ने किया है। उस पर नोएडा, मिर्जापुर और आगरा की आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी है ताकि करीब 20 हजार फ्लैट खरीदारों को कब्जा मिल सके। ऐसे में किसानों को मुआवजा और फ्लैट खरीदारों को कब्जा दोनों प्राधिकरण के लिए चुनौती भरा है।
क्या बोले सीईओ?
यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्राधिकरण यह आंकलन कर रहा है कि अब तक कितनी राशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। इस गणना के बाद यह तय होगा कि आगे कितनी धनराशि की आवश्यकता है। इसे किस स्रोत से उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के 4 गांवों की समस्या होगी दूर, दिसंबर 2026 तक पूरा होगा काम
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines