Joshimath Sinking: उत्तराखंड के जोशीमठ में सरकार और प्रशासन की ओर से घोषित सुरक्षित क्षेत्रों के मकानों और इमारतों में ताजा दरारें देखी गई हैं। इसके बाद एक बार फिर से यहां रहने वाले लोगों की परेशानी और चिंता बढ़ गई हैं। कुछ माह पहले ही जोशीमठ के कई इलाकों में मकानों, इमारतों और सड़कों में दरारें देखी गई थीं।
गांधीनगर वार्ड के लोग परेशान
जानकारी के मुताबिक नई दरारें जोशीमठ के गांधीनगर वार्ड में दिखाई दी हैं। जो क्षेत्र में हुई ताजा बारिश के कारण होने की आशंका जताई गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि येलो जोन की इमारतों में दरारें दिखाई दी हैं, जिसके ऊपर रेड जोन क्षेत्र है। जहां इसी साल की शुरुआत में बड़ी दरारें आई थीं। दावा किया गया था कि क्षेत्र के 500 से ज्यादा घरों में दरारें आ गई थीं। लोगों को शिविरों में ले जाना पड़ा था।
सुरक्षित जोन में है घर
पूर्व में ये दरारें शहर के मनोहर बाग, रविग्राम, सिंहधार और मारवाड़ी वार्डों में देखी गई थीं। अब इनके अलावा स्थानीय निवासी वीरेंद्र लाल टम्टा के घर में नई दरारें देखी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में पीड़ित ने कहा है कि पहले उसके घर में कोई दरार नहीं थी, लेकिन अब कई दरारें हैं। पीड़ित ने दावा किया है कि उसका घर सुरक्षित जोन में था।
हालांकि, दरारों के देखे जाने के बाद प्रशासन की ओर से निगरानी के लिए घर को सील किया गया है। अब मानसून का मौसम आने के साथ-साथ जोशीमठ के लोग सुरक्षित क्षेत्रों में अपने घरों को लेकर चिंतित हैं। उत्तराखंड प्रशासन क्षेत्र में देखी गई इन नई दरारों को लेकर जांच में जुट गया है।
बद्रीनाथ-औली जाने के लिए यहीं से गुजरता है मार्ग
बता दें कि जोशीमठ उत्तराखंड राज्य में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) पर स्थित एक पहाड़ी शहर है। साथ ही पर्यटन का भी बड़ा केंद्र है। यह शहर बद्रीनाथ, औली और फूलों की घाटी जाने वाले लोगों के लिए विश्राम स्थल भी है। यहां धौलीगंगा और अलकनंदा नदियों का संगम विष्णुप्रयाग भी है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
6 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
10 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
10 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
12 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
13 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
14 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines