Joshimath Crisis: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) में कुदरत ने एक कई प्रहार कर दिए हैं। जमीन में धंसाव के बाद शुरू हुआ मकानों और इमारतों में दरारों का सिलसिला लगातार चल रहा है। जोशीमठ प्रशासन के मुताबिक अब तक 723 घरों और अन्य इमारतों में दरारें पड़ चुकी हैं। सरकार की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इसी बीच लोगों ने विरोध करने शुरू कर दिया है।
और पढ़िए –Joshimath Sinking: जोशीमठ में होटलों के तोड़े जाने से पहले विरोध प्रदर्शन, प्रभावितों ने की ये मांग
होटल को गिराने पहुंची थी टीम
जोशीमठ की स्थिति पर अध्ययन के बाद कई एजेंसियों ने यहां के होटल मलारी इन को ध्वस्त करने की सिफारिश की थी। प्रशासन की ओर से मंगलवार को इस होटल को तोड़ने का काम शुरू होना था। बुल्डोडर समेत सरकारी अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन लोगों विरोध को देखते हुए प्रशासन ने अपने कार्रवाई रोक दी।
- प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर जोशीमठ के हालात की जानकारी ली है। गृह मंत्री ने उत्तराखंड सरकार को भू-धंसाव के मामले में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
और पढ़िए –Joshimath Crisis: मेहनत की कमाई से बनाए घर को रोते हुए किया खाली, कल तोड़ा जाएगा होटल मलारी इन
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613154714639831040
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जोशीमठ में रात्रि प्रवास करेंगे। सीएम जोशीमठ पहुंच चुके हैं। सीएम कार्यालय की ओर से बताया गया है कि उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। प्रवास के दौरान वह प्रभावित लोगों से बात करेंगे। बताया गया है कि सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी फोन पर बात कर जोशीमठ के हालातों की जानकारी ली।
और पढ़िए –Joshimath Sinking: जोशीमठ में आफत लेकर आई बारिश, रिलीफ कैंपस पहुंचे सीएम धामी तो रो पड़े लोग
https://twitter.com/pushkardhami/status/1613146496551243776
- उत्तराखंड के जोशीमठ और कर्णप्रयाग में दरारों के बाद अब टिहरी जिले के चंबा में भी मकानों और भवनों में आई दरारें। इससे प्रशासन की चिंताएं और ज्यादा बढ़ गई हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613091774825922561
- मुख्यमंत्री की सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि जोशीमठ में प्रत्येक परिवार को 1.50 लाख रुपये की तत्काल अंतरिम सहायता राशि दी जाएगी। 2 होटलों के अलावा किसी अन्य भवन को गिराया नहीं जा रहा है। अब तक 723 इमारतों में देखी गई दरारें।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613077099199500288
- कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में जिला प्रशासन ने निरीक्षण किया है। यहां के तहसीलदार सुरेंद्र देव ने बताया कि हमने पहले भी यहां निरीक्षण किया था। 27 भवनों की पहचान की थी और भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और अन्य प्रमुख योजनाओं की सिफारिश की थी। आईआईटी रुड़की की टीम ने यहां दो बार सर्वे किया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। असुरक्षित भवनों की पहचान की जाएगी और उन्हें खाली कराया जाएगा। आज की निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए –15 जनवरी को एक ओर Vande Bharat ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाएंगे पीएम मोदी
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613076373983330304
- उत्तराखंड एसडीआरएफ के एम मिश्रा ने बताया कि यहां सिविल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। होटल बिल्डिंग के मालिक के साथ बातचीत चल रही है। कुछ आपत्तियां व्यक्त की थीं। बातचीत खत्म होने के बाद होटल की बिल्डिंग गिराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613075841700999168
- होटल मलारी इन के मालिक टी सिंह राणा और स्थानीय लोगों का होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने बोला है बाजार दर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। हम चाहते हैं कि वे सही रेट बताएं, लेकिन वे बता नहीं रहे हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613063409133846528
- सीएम के सचिव ने बताया कि हमने लोगों से अनुरोध किया कि वे (2 होटलों) को तोड़ने में हमारा समर्थन करें। उत्तर काशी में जो मुआवजा दिया गया है, उसके हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। बद्रीनाथ जैसा मुआवजा यहां नहीं दिया जा सकता। केंद्र सरकार की कई टीमें यहां पहुंच चुकी हैं।
और पढ़िए –Karnataka News: शिवमोग्गा ISIS साजिश मामले में NIA की कार्रवाई, दो आतंकियों को किया गिरफ्तार
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613057443705012224
- चमोली के जिलाधिकारी ने बताया कि कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में दरारें आई हैं। आईआईटी रुड़की की एक टीम क्षेत्र का अध्ययन कर रही है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि 723 इमारतों में दरारें आ चुकी हैं। हम स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ संपर्क में हैं। उनसे कहा है कि यदि नई दरारें दिखाई दें तो वे तत्काल हमें बताएं। 131 परिवारों को राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613038680436011008
- उत्तराखंड सीएम के सचिव आरएम सुंदरम ने जिला प्रशासन के साथ जोशीमठ की स्थिति को लेकर बैठक की। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके साथ भी बैठक कर बातें जानीं।
- उत्तराखंड सीएम के सचिव ने बताया कि अच्छी बात यह है कि जेपी कंपनी के पास पानी का रिसाव कम हो रहा है। कल शाम यह 250 एलपीएम तक पहुंच गया। 7 जनवरी के बाद कोई नई दरार नहीं देखी गई है। पुरानी दरारें बढ़ी नहीं हैं। 2 इमारतें जो असुरक्षित हैं, उन्हें गिराने की जरूरत है और लोगों से समर्थन करने की अपील है।
- होटल मलारी इन के मालिक ठाकुर सिंह राणा और उनके परिवार वाले मुआवजे की मांग को लेकर होटल के बाहर बैठे हैं। उनका कहना है कि मेरा बेटा फ्रांस में रहता है, मैं कहीं भी जा सकता हूं। लेकिन यहां के लोगों का क्या होगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
15 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
15 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
17 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
18 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
18 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
19 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines