Jimmy Carter Peanut Butter Tribute: बीते रविवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने अपने जॉर्जिया में अपने निवास पर आखिरी सांस ली। इसके बाद उन्नाव के एक स्टार्टअप नटी विलेज ने कार्टर की याद में पीनट बटर की दो नए फ्लेवर पेश किए हैं और उनको श्रद्धांजलि दी। ये सम्मान बहुत ही अनोखा और अलग था। कंपनी के को फाउंडर अमन कुमार ने कहा कि यह निर्णय कार्टर को उनके खेती के लगाव को सम्मानित करने के लिए लिया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
यूनिक तरीके से दिया सम्मान
कार्टर को पीनट फार्मिंग के चैंपियन के रूप में भी जाना जाता है। कुमार ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने के लिए हम उनके सम्मान में कॉफी-फ्लेवर वाले पीनट बटर और बारबेक्यू-स्वाद वाले पीनट बटर की अपनी नई रेंज पेश करेंगे। कंपनी के मौजूदा डार्क चॉकलेट, गुड़ और बिना चीनी वाले फ्लेवर में दो नए पीनट बटर फ्लेवर-कॉफी और बारबेक्यू शामिल किए जाएंगे।
उन्नाव में पीनट फार्मिंग
उन्नाव जिले के 14-15 गांवों में करीब 10,000 किसान मूंगफली उगाते हैं। इनमें से 2,000 किसान जैविक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। कुमार ने कहा कि उनके स्टार्टअप का विचार उन्नाव जिले के मूंगफली किसानों के संघर्ष से प्रेरित था। उन्होंने पीटीआई को बताया कि बिचौलियों पर निर्भरता और बाजार तक पहुंच की कमी के कारण किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर कीमत पाने में संघर्ष करना पड़ता है।
आगे कुमार ने कहा कि नट्टी विलेज करीब 50 किसानों के साथ काम करता है और अपने पीनट बटर के लिए 5-6 किसानों से मूंगफली खरीदता है। यह महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर पीनट बटर बनाने के लिए प्राइमरी और सेकेंडरी प्रोसेसिंग दोनों कर रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर आजीविका के अवसर पैदा हो रहे हैं। बता दें कि अमन कुमार ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) से सोशल एंटरप्रेन्योरशिप में मास्टर डिग्री ली है।
कुमार के साथ काम करने वाले 36 वर्षीय किसान मनीष सिंह ने कहा कि हम पहली बार अमन से तब मिले थे जब वह इस बात पर चर्चा करना चाहता था कि हम सभी बेहतर मुनाफे के लिए कैसे एक साथ काम कर सकते हैं। वह हमारे लिए बीज लेकर आया और हमने खेती के सर्वोत्तम तरीकों पर काम किया।
यह भी पढ़ें – New Year 2025: कहां सबसे पहले मनाया जाएगा न्यू ईयर? कौन सा देश होगा सबसे आखिरी, जानें भारत किस नंबर पर…
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
6 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
8 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
12 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
16 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
17 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines