हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jhansi Unique Wedding: बुल्डोजर पर आई बारात...अनोखी शादी का वीडियो वायरल

Jhansi Bulldozer Wedding Viral : झांसी में एक अनोखी शादी वायरल हो रही है, जहां दुल्हन की विदाई बुलडोजरों के काफिले के साथ हुई। जानिए क्यों चर्चा में है यह ‘बुलडोजर वाली शादी’!

विज्ञापन

Jhansi Bulldozer Wedding Viral : हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने की कोशिश करता है। कभी कोई हेलिकॉप्टर से जाता है, तो कोई बैलगाड़ी या कोई लग्जरी कार लेकर बारात निकालता है और अपनी दुल्हन को लेकर आता है, लेकिन झांसी के एक परिवार ने दुल्हन लाने के लिए एक या दो नहीं, बल्कि दर्जन भर बुलडोजर भेज दिए। आगे-आगे दूल्हा-दुल्हन और पीछे-पीछे बुलडोजर काफिले में शामिल थे।

यूपी के झांसी में हुई यह शादी खूब चर्चा में है। इसके पीछे की वजह यह है कि दुल्हन की विदाई में एक नहीं, बल्कि पूरे दर्जन भर बुलडोजर काफिले में शामिल हुए। जिसने भी यह अनोखी विदाई देखी, वह रुककर वीडियो बनाने लगा और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर दिया। वीडियो वायरल हो गया और अब इस शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।

दर्जन भर बुलडोजर देख हैरान रह गए लोग

पूरा मामला झांसी के रक्सा का है। यहां आजाद नगर निवासी मुन्नीलाल यादव के बेटे राहुल की शादी झांसी की करिश्मा से 20 फरवरी को हुई। इसके बाद विवाद था, लेकिन हर कोई उस वक्त हैरान रह गया जब दुल्हन के घर की तरफ अचानक दर्जन भर बुलडोजर पहुंच गए। सभी सोचने लगे कि कहीं प्रशासन की कार्रवाई तो नहीं होने जा रही?

विज्ञापन

बुलडोजर के काफिले के साथ हुई दुल्हन की विदाई

कुछ वक्त बाद पता चला कि ये बुलडोजर किसी कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि दुल्हन को विदा कराने आए हैं, तब लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद जब विदाई का काफिला सड़क पर निकला, तो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। सब हैरानी भरी निगाहों से इस काफिले को देखने लगे। दुल्हन की कार के आगे-पीछे कई बुलडोजर तैनात थे।

यह भी पढ़ें : DLF को बुलंदियों तक पहुंचाने वालीं Pia Singh कौन? महारानी से कम नहीं लाइफस्टाइल

विज्ञापन

अनोखी विदाई देखकर लोगों ने इस समारोह का नाम ही ‘बुलडोजर वाली शादी’ दे दिया। दूल्हे के चाचा रामकुमार का कहना है कि यूपी में बाबा जी का बुलडोजर काफी लोकप्रिय है और उनके पास भी कई बुलडोजर हैं, इसलिए उन्होंने शादी को यादगार बनाने के लिए बुलडोजर से विदाई कराई है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola