UP News: यूपी के झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरी क्लास में पढ़ने वाले छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा, क्योंकि उसने क्लास में टीचर को मोबाइल पर पोर्न देखते पकड़ लिया। मामले में बच्चे के पिता ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले दूसरी के छात्र को उसके टीचर ने बेरहमी से पीटा। छात्र के पिता ने बताया कि बेटा स्कूल गया था। स्कूल के अध्यापक कुलदीप यादव क्लास में मोबाइल पर पोर्न देख रहे थे, जिसे देखकर बच्चे आपस में बात करने लगे। इससे नाराज शिक्षक कुलदीप यादव ने उनके बेटे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। छात्र के पिता ने आगे बताया कि छात्र के बाल पकड़कर उसके सिर को दीवार से मारा। इतना ही नहीं इस दौरान शिक्षक अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मारपीट के कारण छात्र को गंभीर चोटें आई।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, तार खींचने से गिरा टावर; 8 जख्मी… एक मजदूर का पैर कटा
छात्र को बेरहमी से पीटा
छात्र ने घर आकर यह बात परिजनों को बताई। इसके बाद छात्र के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे को बेरहमी से पीटा गया। शिक्षक ने उसके बालों को पकड़कर दीवार से मारा। जिससे उसके कान में दर्द हो रहा है। इतना ही डंडे से भी पीटा गया। छात्र के पिता ने बताया कि वे खेत पर काम कर रहे थे, शाम को घर आया तो बच्चे को लेकर थाने पहुंचा।
आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में
मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया पूंछ स्कूल में मारपीट का मामला सामने आया है। 8 साल के बच्चे को उसी की क्लास में बेरहमी से पीटा गया। मामले में परिवार की ओर से तहरीर मिली है। फिलहाल आरोपी टीचर से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः दो महिलाओं ने एक ही युवक को बताया पति, आगरा के परिवार केंद्र में चौंकाने वाला केस
संबंधित खबरें
'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
4 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
14 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
15 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
16 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
17 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
18 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
21 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
22 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
23 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines