Jhansi NIA Raid: झांसी में एनआईए की हिरासत में मुफ्ती खालिद नदवी को छुड़ाने गए लोगों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात महिलाओं समेत 110 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें 10 लोगों के नाम भी शामिल हैं। मामले में कोतवाल शैलेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस वीडियो के जरिए आरेापियों की तलाश में जुटी है। बता दें कि एनआईए ने बुधवार को विदेशी फंडिंग, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों को कट्टरपंथी बनाने और आतंकी प्रचार प्रसार से जुड़े मामले में मुफ्ती के घर पर छाप मारा था। एनआईए ने बुधवार सुबह 3 बजे यह कार्रवाई की थी। जोकि दोपहर तक चलती रही।
उग्र हो गई थी भीड़
एनआईए जब मुफ्ती को अपने साथ ले जाने लगी तो भीड़ उग्र हो गई और मुफ्ती को छुड़ाकर मस्जिद के अंदर ले गई। इसके बाद युपी पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को समझा बुझाकर शहर काजी के भतीजे मुफ्ती को अपने साथ ले गई। पुलिस लाइन में बंद कमरे में मुफ्ती से 7 घंटे तक पूछताछ हुई। इसके बाद मुफ्ती को छोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ेंः झांसी में NIA की रेड, महिलाएं बनी ढाल, मदरसा संचालक को उठा ले गए अफसर
बता दें कि एनआईए ने इस्लामिक कोचिंग और विदेशी फंडिंग से जुड़े कई सवाल मुफ्ती से पूछे। एनआईए ने यह पता लगाने में जुटी है कि मुफ्ती को फंडिंग कहां से मिल रही है? ऐसे में आइये जानते हैं खालिद नदवी कौन है?
जानें कौन है खालिद नदवी
खालिद नदवी झांसी शहर काजी के भतीजे हैं और एक मदरसा में पढ़ाते हैं। उनके घर के दरवाजों पर कक्षाओं के संचालन से जुड़े पोस्टर लगे हैं। जांच के दौरान एनआईए के अफसर करीब 10 घंटे तक दस्तावेज खंगालते रहे और पूरी जानकारी जुटाई। इस कार्रवाई में कई एजेंसियां शामिल हैं। नदवी पर विदेशों से फंडिंग लेने का आरोप है। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: झांसी में मुफ्ती खालिद को NIA ने क्यों हिरासत में लिया, क्या हैं आरोप?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
15 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
20 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines