झांसी जिले से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. नवरात्रि महोत्सव के समापन के मौके पर श्रद्धा और आस्था के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसी गई. मंदिर के सामने बार बालाओं का डांस कराया गया और भक्तों ने जमकर नोट लुटाए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
झांसी जिले के थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम सितौरा से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.
नवरात्रि महोत्सव के समापन पर मंदिर के सामने धार्मिक आयोजन होना था, लेकिन यहां आस्था के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसी गई. मंदिर के सामने ही बार बालाओं का डांस कराया गया और तथाकथित भक्तों ने उन पर जमकर नोटों की बारिश कर दी.
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और आसपास के लोगों में रोष है.
लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत आस्था के साथ खिलवाड़ है और ऐसे आयोजनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और मंदिर परिसर में आस्था को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाती है.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
10 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
20 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
23 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines